Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने DM जनसुनवाई में खुद पर छिड़का केरोसिन:सुरक्षाकर्मियों ने आग लगाने से रोका, DM ने दिए जांच के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल महिला को रोका और उसे बचा लिया। जिलाधिकारी (DM) प्रेम रंजन सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह घटना उस समय हुई जब महिला जिलाधिकारी की जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। शिकायत सौंपने के बाद असंतुष्ट होकर उसने सभागार में ही केरोसिन छिड़क लिया। महिला के इस कदम से सभागार में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दौड़कर महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली। पीड़ित महिला की पहचान नगला मोहन, थाना राजा का रामपुर निवासी ज्ञान देवी शाक्य पत्नी जगदीश के रूप में हुई है। ज्ञान देवी ने बताया कि उसने एक भूमि का बैनामा करवाया था, जिस पर वह तंबाकू की फसल उगा रही थी। आरोप है कि गांव के प्रधान और उसके परिजनों ने उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। महिला ने बताया कि उसने इस संबंध में कई आला अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने कहा कि वह अब हार चुकी है और आत्महत्या करने को मजबूर है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल राजस्व टीम और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच करने और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के DM ने कब्जामुक्त कराई 123 एकड़ सीलिंग लैंड:दस्तावेजों में गड़बड़ी करके ट्रस्ट के नाम दर्ज थी; पुजारी ने सैकड़ों बीघा बेच डाली
    Next Article
    लॉलीपॉप के लिए 7 साल के भाई को मार डाला:बस्ती में गला घोटने के बाद फंदे से लटकाकर बता दिया सुसाइड, 6 दिन खुद खुद कबूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment