Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोली में सुशासन और भयमुक्त माहौल सबसे बड़ी उपलब्धि:भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी बोले- काम का मूल्यांकन जनता करती है, चीनी मिल चालू कराने का सपना

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की महोली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सुशासन और भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने अधूरे सपनों और 2027 के चुनाव को लेकर भी खुलकर बात रखी। सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। 2014, 2017, 2019 और 2022 में जनता ने हमें नंबर दिए हैं और 2027 में भी देगी। सवाल: महोली में आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: सबसे बड़ी उपलब्धि है भयमुक्त और पारदर्शी प्रशासन। आज आम आदमी किसी भी सरकारी विभाग ब्लॉक, अस्पताल, थाना या तहसील में बिना भेदभाव और बिना रिश्वत के अपना काम करा सकता है। गुंडागर्दी और दलाली से लोगों को राहत मिली है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप अभी तक नहीं करा पाए? जवाब: महोली की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराना मेरा सपना है, जो अभी तक अधूरा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री से कई बार चर्चा भी हुई है, लेकिन मिल से जुड़े विवाद अभी न्यायालय में हैं। हमें विश्वास है कि भविष्य में यह सपना जरूर पूरा होगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने 2017 और 2022 में मुझ पर भरोसा जताया। आगे भी पार्टी जो निर्णय लेगी, उसी के अनुसार काम करूंगा। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि तीसरी बार भी जीत मिलेगी? जवाब: पूरा विश्वास है कि 2027 में महोली में फिर कमल खिलेगा। भारतीय जनता पार्टी एक संगठित पार्टी है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। सवाल: जनता से क्या अपील करना चाहेंगे? जवाब: महोली मेरी परिवार है। मैं क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि जिस तरह उन्होंने पहले समर्थन दिया, उसी तरह आगे भी समर्थन दें। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। हमें विश्वास है कि जनता विकास और सुशासन के आधार पर फिर से समर्थन देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नंदग्राम में पुलिस ने बचाई युवक की जान:घरेलू विवाद के बाद सुसाइड करने जा रहा था, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    गड्ढों से परेशान लोगों ने सड़क पर लगाए पौधे:बदहाल सड़कों के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment