Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कांस्टेबल-बेटे हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार:रामपुर में कार में जलाकर मारने के मामले में कोर्ट ने भेजा जेल

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर में महिला पुलिस कांस्टेबल और उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना 25 फरवरी को थाना गंज क्षेत्र में हुई थी। एक कार में आग लगने से महिला कांस्टेबल और उसके बेटे की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल में यह एक सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि इस साजिश का मुख्य आरोपी मृतका का पति दान सिंह था। उसने बीमा की रकम हासिल करने और दूसरी शादी करने के उद्देश्य से अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी और बेटे की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस साजिश में शामिल वांछित आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया पेट्रोल का जरीकैन और लाइटर भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इससे पहले, पुलिस ने मृतका के पति दान सिंह और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि श्रावस्ती में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल लता के पति दान सिंह और उसके चार साथियों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत लता और उसके दो साल के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी, जिससे दोनों की जलकर मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल लाने वाले प्रदीप को आज गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और एक फरार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमाम ने तहसीलदार के आदेश को डीएम-कोर्ट में दी चुनौती:सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले में सुनवाई टली, अगली तारीख 17 अप्रैल
    Next Article
    देवरिया में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी:11 लोगों पर देह व्यापार का केस दर्ज, कई संचालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment