Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कर्मचारी पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:नगर पालिका कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, केस दर्ज

    14 hours ago

    2

    0

    हाथरस में अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में छापा मारा। टीम ने महिला कर्मचारी सोनिया सिंह को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह महिला कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है, लेकिन उसके पास लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य प्रभार भी हैं। शिकायतकर्ता सुमन, निवासी माहेश्वरी कॉलोनी, इगलास रोड, हाथरस ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी ने उनकी फाइल आगे बढ़ाने के लिए ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम की मौजूदगी में महिला कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से ₹5000 लिए और उन्हें अपनी मेज की दराज में रख लिया। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली सदर ले जाया गया। कोतवाली सदर भी पहुंची काफी महिलाएं इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी वहां से चले गए। कुछ अन्य महिलाएं भी कोतवाली सदर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला कर्मचारी लंबे समय से उनसे भी फाइलों को आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थी। एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज ने उन्हें आश्वासन दिया कि महिला कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज महिला परिचालक भर्ती के लिए रोजगार मेला:सीधे अनुबंध पर होंगी नियुक्ति, पहले दिन 86 अभ्यर्थी पहुंचीं
    Next Article
    बदायूं में नीलगाय से बाइक टकराई:सड़क पार करते समय हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment