Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला:संतकबीर नगर में ससुराल वालों ने किया अंतिम संस्कार, मायके पक्ष ने लगाया आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    मेंहदावल थाना क्षेत्र के खजुरा कला गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान खजुरा कला निवासी कुसुम (30 वर्ष) पत्नी ज्ञानदास के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद मृतका के ससुर रामसंवारे ने गांव के पास स्थित चितरोखिया घाट पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। मायके पक्ष को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल घाट पर पहुंचकर आपत्ति जताई और मेंहदावल पुलिस को सूचना दी। मेंहदावल एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका का पति ज्ञानदास मुंबई में रहता है और उसके दो बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि महिला का अपनी ननद से अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घाट पर पहुंची थी, लेकिन तब तक शव जल चुका था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दोहरे हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी से सपा सचिव रेहान खान को राहत:हाईकोर्ट ने पलिया थाने की FIR रद्द की, विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment