Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला जज के पिता के हत्यारोपी के घर की कुर्की:मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर साले ने गोली मारकर की थी बेकरी संचालक की हत्या

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने बुलंदशहर में तैनात एडिशनल सिविल जज आसमा सुल्ताना के पिता और शहर के मशहूर अल्वीना बेकरी के संचालक मोहम्मद असद की हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जफर के घर की कुर्की कर ली है। हिस्ट्रीशीटर असद बेकरी संचालक मोहम्मद असद का सगा साला है। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से उसने अपने सगे बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना 27 फरवरी को नागफनी थाना क्षेत्र में देर शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। घटना के समय मोहम्मद असद अपने छोटे साले डेनियल के साथ स्कूटी से तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए जफर ने असद को पास से गोली मारी थी। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। इस मामले में परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर जफर, उसके दो बेटों, दामाद और दोस्त के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक जफर के दामाद और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि जफर और उसके दो बेटे अभी भी फरार हैं। पिछले दिनों एसएसपी सतपाल अंतिल ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर जफर और फरार उसके दोनों बेटों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। डीआईजी ने इसे बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दिया था। SSP सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। आरोपियों के जम्मू में छिपे होने की आशंका पर पुलिस टीमों ने वहां भी संभावित ठिकानों पर छापामारी की। लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने इस बीच मंगलवार को नागफनी में हिस्ट्रीशीटर जफर के घर की कुर्की कर ली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के मकान को सील कर दिया है। जबकि उसके घर में मिले सामान को पुलिस ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर ले गई। पुलिस की कोशिश है कि फरार चल रहा जफर और उसके दोनों बेटे जल्द से जल्द पुलिस के हाथ लग जाएं। इसके लिए जफर के रिश्तेदारों और करीबियों पर भी पुलिस की नजरें हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर कलेक्ट्रेट को मिला ISO प्रमाण पत्र:प्रदेश की पहली कलेक्ट्रेट बनी, विभिन्न मानकों पर खरी उतरी
    Next Article
    CSK के आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर:हैमस्ट्रिंग की वजह से बाकी मैच नहीं खेलेंगे, हैदराबाद के खिलाफ चोट लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment