Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ARTO ने दिया धक्का...ट्रक चालक बोला- भुगतोगी:उन्नाव में चेकिंग के दौरान मारपीट का VIDEO, कहा- मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में वाहन चेकिंग महिला ARTO ने ट्रक चालक से धक्का-मुक्की की, सिपाही ने कॉलर पकड़ लिया। गुस्साए ट्रक चालक ने महिला अफसर को धमकाते हुए कहा- मेरे सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी, इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। दरअसल महिला ARTO प्रवर्तन अधिकारी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक का चालान करने के बाद प्रवर्तन टीम और ट्रक चालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते प्रवर्तन टीम के सिपाही ने ट्रक चालक का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। मामला बढ़ता देख महिला ARTO कार से उतरकर पहुंची, पर सिपाही को रोकने की बजाय ट्रक चालक से धक्का-मुक्की करने लगीं। महिला अधिकारी और सिपाही ने चालक पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया। वहीं चालक ने टीम पर जबरन ट्रक को रोककर झूठा चालान करने, झूठा आरोप लगाने और एकजुट होकर पीटने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर दही थाने के पास की है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... ARTO प्रवर्तन प्रतिभा गौतम शनिवार रात अपनी टीम के साथ दही थाने से कुछ ही दूरी पर फैक्ट्री के पास चेकिंग अभियान चला रही थीं। वे अपनी सरकारी बोलेरो कार में बैठी हुई थीं, जबकि बाकी टीम रोड से आने-जाने वाले भारी वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान, रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच टीम में मौजूद सिपाहियों ने एक ट्रक को रोका। चालान करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी देखते ही देखते ARTO टीम के एक सिपाही ने ट्रक चालक का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ता देख ARTO अपनी कार से उतरकर पहुंचीं और वे भी ट्रक चालक को खरी-खोटी सुनाने लगीं। इसी दौरान ट्रक गोलू के चालक के साथ मौजूद खलासी ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जानिए वीडियो में क्या दिखा... सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सिपाही ट्रक चालक का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करते और थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाए दिख रहा है। कुछ ही देर में महिला ARTO अधिकारी भी अपनी कार से उतर कर आती हैं और सिपाही को रोकने की बजाय ट्रक चालक पर गुस्सा करने लगती हैं। पास में मौजूद ट्रक का खलासी मोबाइल से वीडियो बनाता दिखता है। वायरल क्लिप में हमलावर पुलिसकर्मी चालक से कह रहा है- शराब पी रखी है, जमानत नहीं हो पाएगी। पीड़ित ट्रक चालक कह रहा है- मेरे सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा हूं। तुम लोग जबरन मेरी गाड़ी खींच कर ले आए और चालान किया है। मुझे बेवजह पीटा है, मैं चुप नहीं बैठूंगा। मैंडम मैं आपकी शिकायत करूंगा। आप जवाब नहीं दे पाएंगी। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम ने बताया- ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। एक ओवरलोड गिट्टी लगे ट्रक को वजन करने के लिए ले गए थे। जहां उसका जीपीएस लॉक हो गया। उसे हटाने में थोड़ी देरी हुई। इस दौरान पीछे खड़ी अन्य गाड़ी के वाहन चालकों ने हंगामा किया है। नशे में थे। इसके बाद थाना दही पुलिस को सूचना दी गई उन्होंने मामले को शांत कराया था। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- फिलहाल इस मामले को लेकर हमें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरा प्रकरण जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय हो सकेगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी:मेरठ में गांव के युवक से झगड़ा हुआ, छुट्टी पर घर आए थे मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर 3 दिन पहले और आज झगड़ा हुआ था। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 120 स्थानों से अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि कब्जा:भूमाफिया पर कार्रवाई, 748 शिकायतें दर्ज; 38 मामलों में FIR
    Next Article
    कन्नौज में ड्रमों में बिक रहा डीजल, एक पंप बंद:जमाखोरी की आशंका, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment