Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा:पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम

    19 hours ago

    2

    0

    महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटों से बढ़ाकर 850 सीटें करने का प्रावधान था। 21 घंटे की चर्चा के बाद इस पर वोटिंग हुई। लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह ये बिल 54 वोट से गिर गया। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, लेकिन 3 सीटें खाली होने की वजह से मौजूदा सांसदों की संख्या 540 है। सरकार ने दो बिल वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किए पहला- परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 दूसरा- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 सरकार ने इन पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया। कहा कि ये बिल एक-दूसरे से लिंक है इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं है। 12 साल के शासन में यह पहला मौका जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने एक घंटा स्पीच दी थी। कहा कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है। अब जानिए वो तीन बिल, जो सरकार पास नहीं कर पाई बिल गिरने के बाद विपक्ष ने कहा- हमने हरा दिया संसद के बाहर भाजपा महिला सांसदों के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… सरकार को पता था बिल पास नहीं होगा, मोदी ने 3, शाह ने एक अपील की सरकार जानती थी कि उसके पक्ष में लोकसभा में नंबर नहीं है, इसीलिए सरकार बार-बार सभी सांसदों से समर्थन की मांग कर रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत बीजेपी और NDA के तमाम सांसदों और नेताओं ने विपक्ष से बिल को सपोर्ट करने की अपील की। पीएम की 3 अपील शाह ने कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी 17 अप्रैल लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि इस देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है। यहां पर तो शोर शराबा करके बच जाओगे लेकिन माताओं -बहनों का आक्रोश बाहर पता चलेगा। जब चुनाव में वोट मांगने जाएंगे तो मातृशक्ति हिसाब मांगेगी। ये खबरें भी पढ़ें 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल नहीं हुआ पास , NDA की महिला सांसदों ने खोला मोर्चा
    Next Article
    पंजाब- AAP मंत्री-2 पार्टनरों पर ED रेड:अधिकारी बोले- सट्टेबाजों को प्रोटेक्शन देकर मुनाफे में हिस्सेदारी का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment