Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mahadev App मामले में CBI की 6 राज्यों में छापेमारी, 33 ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में छह राज्य में 33 स्थान पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनसे ‘म्यूल’ बैंक खातों और हवाला के जरिए धन के लेनदेन के संकेत मिले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ‘म्यूल’ बैंक खाता ऐसा बैंक खाता होता है, जिसका इस्तेमाल अपराधी अवैध तरीके से हासिल की गई रकम प्राप्त करने, उसे दूसरे खातों में भेजने और धन के वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए करते हैं।एजेंसी ने बताया कि इस ऐप के प्रमुख प्रवर्तकों में शामिल सौरभ चंद्राकर के ओमान से प्रत्यर्पण के बाद उसके द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, मुंबई, नागपुर, अमृतसर, भोपाल और रायपुर समेत विभिन्न स्थानों पर की गई इस छापेमारी में सट्टेबाजी ऐप के पैनल (ऑनलाइन व्यवस्था या इंटरफेस जिसके जरिए सट्टेबाजी की गतिविधियां संचालित की जाती हैं) संचालकों से जुड़े परिसरों को निशाना बनाया गया। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कई स्थानों पर सट्टेबाजी और जुए के ऑनलाइन पैनल सक्रिय पाए गए, जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सीबीआई ने उसे एक नवंबर को गिरफ्तार किया था। रायपुर की एक विशेष अदालत ने चंद्राकर से पूछताछ के लिए सीबीआई को उसकी आठ दिन की हिरासत की अनुमति दी थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।सीबीआई की प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चंद्राकर से पूछताछ के दौरान इस ऐप के संचालन और भारत में इसके पैनल संचालकों के नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली।’’ प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान एकत्र किए गए दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर भी चंद्राकर से पूछताछ की गई। सीबीआई की प्रवक्ता बीना यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक की जांच से पता चला है कि इस सट्टेबाजी ऐप का संचालन विदेश से एक मुख्य कार्यालय के जरिए किया जाता है और भारत में इसके पैनल संचालकों का एक बड़ा नेटवर्क है।’’ उन्होंने बताया कि ये संचालक ग्राहकों की पहचान संख्या (आईडी) का प्रबंधन करते हैं और दूसरे लोगों के नाम पर विशेष रूप से खोले गए या किराये पर लिए गए बैंक खातों में सट्टेबाजी की रकम जमा करते हैं तथा इसके बाद मुनाफे की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने 6,000 करोड़ रुपये के इस सट्टेबाजी घोटाले में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।सीबीआई की प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘विदेश में मौजूद आरोपियों सहित अन्य आरोपियों, इस नेटवर्क के संचालन में मदद करने वाले लोगों और संबंधित सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी है। फरार अन्य आरोपियों के प्रत्यर्पण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’ सीबीआई के अनुसार, जांच में पता चला है कि ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ देश में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक था, जिसका कथित संचालन भारत के बाहर से फ्रेंचाइजी के आधार पर चलने वाले पैनल और शाखाओं के नेटवर्क के जरिए किया जाता था। जांच एजेंसी ने बताया कि इस ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, ताश के खेल और अन्य आयोजनों पर कथित तौर पर सट्टा लगवाया जाता था।इसके लिए देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए लोगों को इससे जोड़ा जाता था और उनसे सट्टे की रकम एकत्र की जाती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fujairah Road Accident: भारतीय दूतावास अधिकारी ने की पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात, दिया मदद का आश्वासन
    Next Article
    Tata Steel Foundation का जनजातीय सम्मेलन 'संवाद' जमशेदपुर में, जुटेंगे 2,500 प्रतिभागी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment