Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में व्यक्ति पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, सिर और हाथों में गंभीर चोटें

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के करहराकलां गांव में पुरानी रंजिश के चलते 58 वर्षीय शिवचरण कुशवाहा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने बीच-बचाव किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल शिवचरण को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनके सिर और हाथों पर गहरे जख्मों देख हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया। हमले के पीछे चार साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि गांव के रतन नामक व्यक्ति से उनका विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। आरोप है कि रतन की पत्नी अक्सर गाली-गलौज करती थी, जिससे दोनों परिवारों में तनाव बना रहता था। हमले की साजिश और आरोप शिवचरण के मुताबिक, रतन ने साजिश रची और देवीलाल कुशवाहा के जरिए हमला करवाया। जब देवीलाल ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, रतन और उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। परिजनों ने किसी तरह उन्हें बचाया और पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में दबंगों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला:घर में घुसे और खींचकर ले गए, मोबाइल चोरी का आरोप में लात-घूसों से पीटा
    Next Article
    बिजनौर में ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment