Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय बैठक:सुदीप खरे ने दिया स्वदेशी की अलख जगाने का मंत्र

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के नगरपालिका सभागार में स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। प्रांत संयोजक सुदीप खरे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को स्वदेशी की अलख जगाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जहाँ धर्मेंद्र दीक्षित और अमित सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रांत संयोजक सुदीप खरे का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सुदीप खरे ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान तभी सफल होगा जब हम हर घर तक स्वदेशी उत्पादों की महत्ता पहुंचाएंगे। इसी मंच से सुदीप खरे ने संगठन विस्तार करते हुए अमित सोनी को जिला समन्वयक बनाए जाने की घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक प्रवीण अग्निहोत्री ने युवाओं को उद्यमिता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार अपनाकर जॉब क्रिएटर बनना चाहिए। वहीं, वरिष्ठ नागरिक आयाम के प्रांत प्रमुख राजेंद्र ददरया ने स्वावलंबी भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। इस बैठक में रायकोट मंदिर के महंत देवीचरण शुक्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भागीरथ नगायच, सेवानिवृत्त शिक्षक कालका प्रसाद गुप्त 'जलज' और भूपेंद्र साहू सहित स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में हेलमेट पहने टीचर का बगीचे में शव मिला:सुबह बाइक लेकर घर से निकले थे, 3 महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    कौन हैं कांग्रेस के 3 मुस्लिम विधायक? जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के लिए क्रॉस वोट कर सभी को चौंकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment