Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में नीट परीक्षा से पहले छात्रा लापता:परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, छेड़खानी के आरोपियों पर अपहरण का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में नीट की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। 3 मई को होने वाली परीक्षा से ठीक पहले छात्रा के गायब होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है, जिन पर पहले भी छेड़खानी का मामला दर्ज है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लापता छात्रा की पहचान 25 वर्षीय निशा अहिरवार के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के पठा गांव की रहने वाली है। निशा महोबा में किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। वह 30 अप्रैल की शाम को शहर की वेदांत लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी, लेकिन उसके बाद अपने कमरे पर नहीं लौटी। छात्रा की मां मन्नू देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण गांव के ही दबंग युवकों ने किया है। परिजनों के अनुसार, निशा की 3 मई को नीट की परीक्षा थी और आरोपियों ने उसे पढ़ाई में बाधा डालने तथा बर्बाद करने की धमकी दी थी। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। मां ने बताया कि आरोपी मोहित और अंकित ने एक साल पहले भी निशा के साथ सरेराह छेड़खानी की थी, जिसका मुकदमा छतरपुर में चल रहा है। आरोप है कि ये युवक महोबा में भी निशा का पीछा कर रहे थे और केस वापस न लेने पर उसे जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दे रहे थे। निशा ने दो दिन पहले ही अपनी मां को फोन पर बताया था कि उसे रास्ते में रोककर धमकाया गया था और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। निशा के ममेरे भाई विमलेश वर्मा ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने शुरुआती शिकायत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वे समाधान दिवस पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है और आरोपों की जांच की जा रही है। गुमशुदगी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की टीमें सर्विलांस और अन्य माध्यमों से छात्रा की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं, लेकिन परीक्षा से पहले एक छात्रा का इस तरह गायब होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोनू जायसवाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने शनिवार को जेल भेजा, रविवार को हुई थी हत्या
    Next Article
    झांसी में धूल भरी आंधी से अंधेरा छाया:37°C तक लुढ़का पारा, शाम तक बारिश होने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment