Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में महिला की संदिग्ध मौत:मायके ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा जनपद के कोहनियां धरवार गांव में 23 वर्षीय रजनी का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने उसके पति मधुर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति शराब और जुए का आदी था और अक्सर पैसों को लेकर मारपीट करता था। रजनी के जीजा धर्मपाल और चाचा सुरेश ने बताया कि घटना से एक दिन पहले गेहूं की कटाई को लेकर सास और बहू के बीच विवाद हुआ था। नशे में धुत पति ने कथित तौर पर रजनी के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि शव पर संघर्ष के निशान और कपड़ों पर धूल-मिट्टी होने से इसे हत्या बताने के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह आत्महत्या होती, तो शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं होते। मासूम बेटी और आर्थिक तंगी रजनी की 10 माह की बेटी अमिष्का भी है। मामा रामेश्वर अहिरवार ने बताया कि उन्होंने कई बार आर्थिक मदद की, लेकिन आरोपी पति की पैसों की मांगें लगातार बनी रहती थीं। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड की गर्दन पर ब्लेड मारने वाले युवक पर FIR:लड़की के पिता बोले- पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया, हत्या के इरादे से मारी थी ब्लेड
    Next Article
    फतेहपुर भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी गठित:60 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, जिला महामंत्री का पदभार सौंपा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment