Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में ललिता भवन चौराहा का नाम बदलने की मांग:विश्व हिंदू महासंघ ने 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में शहीद दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने ललिता भवन चौराहा का नाम बदलकर 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह मांग भारत के स्वाधीनता संग्राम के अमर नायकों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस पर की गई। विश्व हिंदू महासंघ ने बुंदेलखंड के महोबा जनपद में राष्ट्रभक्ति की नई अलख जगाने का दावा किया है। संगठन का तर्क है कि यह पहल केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ और शहीदों के बलिदान को देखते हुए यह चौराहा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। विश्व हिंदू महासंघ ने प्रशासन को इस चौराहे के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी खुद उठाने का भरोसा दिलाया है। प्रस्तावित 'वंदे मातरम् चौक' को तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा, शहीदों के चित्रों और यातायात संकेतकों से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही, वहां वंदे मातरम् गीत की एक भव्य पट्टिका भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, प्रवीण त्रिपाठी, विपुल प्रताप, घनश्याम, दीपक वर्मा, विजय प्रताप और हरनारायण सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन, 27 सदस्य होंगे:खुद शंकराचार्य होंगे परमाध्यक्ष; अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ये सभा चतुरंगिणी सेना को जमीन पर उतारेगी
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने बहन के घर सुसाइड किया:मुंबई में वेटर का काम करता था, होली पर लौटा था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment