Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन:DM-SP ने संभाला मोर्चा, कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई परीक्षा

    7 hours ago

    2

    0

    महोबा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में कुल पाँच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जीआईसी महोबा, जीजीआईसी और वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय के दो ब्लॉक शामिल हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। अभ्यर्थियों की गेट पर ही सघन तलाशी ली गई। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बाहर ही रखवा लिए गए। आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक पाली में 2064 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन तीन दिनों की परीक्षा में कुल 13,000 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए छाया और ठंडे पीने के पानी की विशेष व्यवस्था की थी, जिस पर अभ्यर्थियों ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, आधार कार्ड प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के कारण परीक्षा छूटने में कुछ देरी हुई, लेकिन पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर के स्तर को लेकर मिला-जुला फीडबैक दिया। हमीरपुर से आए अमित और बांदा के आयुष साहू ने बताया कि पेपर का स्तर काफी अच्छा था, कुछ सवाल उम्मीद से हटकर थे, जबकि कुछ का स्टैंडर्ड एसआई भर्ती जैसा महसूस हुआ। बांदा निवासी रामविलास, लवलेश यादव और राठ की देववती ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अंदर पंखे और पानी की अच्छी सुविधा थी। कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को 50 प्रतिशत सरल और बाकी को चुनौतीपूर्ण बताया। यह परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी। अप्रैल तक चलेगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगले दो दिनों तक भी इसी तरह की सख्ती और सतर्कता बरकरार रहेगी ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। अप्रैल तक चलेगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगले दो दिनों तक भी इसी तरह की सख्ती और सतर्कता बरकरार रहेगी ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पल्लवपुरम थाने पर दरोगा रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा, मुकदमा सैटल कराने को मांगे थे 10 हजार रुपए
    Next Article
    लखनऊ में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा:भीषण लू चल रही, गर्म हवा के थपेड़े से झुलस रहा शरीर; सड़कों पर सन्राटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment