Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल उठाइए जनगणना में दर्ज करिए अपने परिवार का ब्योरा:कल से शुरु हो जाएगा स्वगणना का पोर्टल, 22 मई से घर आएंगे प्रगणक

    5 hours ago

    2

    0

    जनगणना में पहली बार लोगों को घर बैठे खुद अपनी गणना दर्ज करने की सुविधा मिलने जा रही है। 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन और गणना कार्य करेंगे। स्व-गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in⁠ पर जाकर अपने राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा। पूरे भारत में कहीं से भी कर सकते पंजीकरण के बाद परिवार के मुखिया का नाम और दस अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा। एक व्यक्ति अपना अथवा अपने परिवार के सदस्यों की स्व-गणना पूरे भारत में कहीं से भी कर सकता है। 11 अकों की पंजीकरण संख्या मिलेगी डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विवरण दर्ज करने के बाद नागरिक प्रिव्यू स्क्रीन पर अपने द्वारा भरी गई जानकारी की जांच कर सकेंगे। जानकारी सही पाए जाने पर “फाइनल सबमिट” करने पर एक विशिष्ट 11 अंकों की स्व-गणना पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी, जो मोबाइल या ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जनगणना प्रगणक घर आएगा जब जनगणना प्रगणक घर पहुंचेगा तो नागरिकों को यह स्व-गणना पंजीकरण संख्या उपलब्ध करानी होगी। यदि दर्ज जानकारी उपलब्ध अभिलेखों से मेल खाती है तो उसका सत्यापन कर लिया जाएगा, जबकि अंतर पाए जाने पर प्रगणक आवश्यक जानकारी पुनः एकत्र करेगा। 33 तरह के विवरण दर्ज होंगे डीएम ने बताया कि घर-सूचीकरण चरण के दौरान सर्वेक्षक भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थिति, जल, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के ईंधन के प्रकार तथा फोन, वाहन और टेलीविजन जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज करेंगे। परेशान होने की जरुरत नहीं यदि कोई परिवार स्वगणना नहीं कर पाता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। निर्धारित अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में हो रही है। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक घरों की गणना होगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। जनगणना से जुड़ी जानकारी और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। पोर्टल पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जहां नागरिक अपने सवाल पूछ सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पीलीभीत में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, जिले को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग
    Next Article
    नाली का पानी रोकने पर विवाद, महिला से मारपीट-पथराव:मैनपुरी में पड़ोसी पर लगाए आरोप, तीन महीने से परेशान है परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment