Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल दुकानदार को कार से कुचलने की कोशिश:कानपुर में रॉड और फरसे से हमला, तलवार भी मिला; लोगों ने आरोपियों को पकड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ककवन क्षेत्र में शनिवार सुबह पांडु नदी पुल के पास हमले की वारदात हुई। मोबाइल दुकानदार अंकित तिवारी बाइक से दुकान जा रहे थे। तभी पीछे से आई वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित बाइक समेत सड़क पर गिरकर तीन-चार फीट दूर जा गिरे। आरोप है कि कार से उतरे गांव के ही शनि उर्फ शिवम समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने अंकित को घेर लिया। इसके बाद लोहे की रॉड और फरसे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दुकानदार संभल भी नहीं सके। वहीं आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। तमंचे से फायर करने की कोशिश पीड़ित का आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया। अंकित ने तमंचा पकड़ लिया, जिससे आरोपी फायर नहीं कर सका। हमले के दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। पुरानी रंजिश में हमले का आरोप कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा पलिया निवासी अंकित ककवन कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक, गांव निवासी आरोपी से दो-तीन महीने पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मानता है और कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में कार से टक्कर मारकर हमला किया गया। सीएचसी से कानपुर रेफर घटना के बाद घायल अंकित को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला:पिता ने हत्या की आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग की
    Next Article
    मेंहदावल सीएचसी में तुक्कामार ईलाज:सामान्य एक्सरे को फ्रैक्चर बताने का आरोप; अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment