Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो मिले तो वीजा रद्द होगा:4 पंजाबी ड्राइवरों पर हो चुकी कार्रवाई; कनाडा-US बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी

    1 day ago

    1

    0

    कनाडा से अमेरिका के लिए ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के लिए अमेरिकी बॉर्डर पर सख्ती की गई है। कनाडा में बढ़ रहे हादसों, रेप, छेड़छाड़ के मामलों के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की मोबाइल फोन की चेकिंग हो रही है। मोबाइल में अगर पोर्नोग्राफी, बच्चों के नंगे फोटो, संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप, हथियार की फोटो मिलती है तो लाइसेंस और वीजा तुरंत रद्द होगा। कनाडा में ट्रक चला रहे और अमेरिका बॉर्डर पार से सामान लाने और लेकर जाने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर तरनजीत सिंह उप्पल ने बताया कि कनाडा-यूएस बॉर्डर पर एंटर करने वाले ट्रक ड्राइवरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की चेकिंग हो रही है। गलत वीडियो मिलने पर 4 पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाबी ड्राइवर बॉर्डर पर एंट्री करें को सुनिश्चित करें कि फोन में हथियार की फोटो न हो, कोई भी पोर्नोग्राफी फोटो या वीडियो न हो, कोई वॉट्सएप ग्रुप ऐसा न बना हो जिसमें संदिग्ध चैट हुई हो। उन्होंने कहा कि खास ध्यान यह रखना है कि कई बार भारत में किसी के बच्चा हुआ होता है, तो ऐसे में परिवार छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की फोटो भेज देते हैं, ऐसे फोटो भी नहीं होने चाहिए। वहीं यूएस और कनाडा की सीमा सुरक्षा पुलिस ने 2025 का डेटा जारी करते हुए बताया कि सालभर में 55 हजार ड्राइवरों के मोबाइल चेक किए हैं। पंजाबी ड्राइवर तरनजीत सिंह ने वीडियो में बताई अहम बातें फोन में क्या चीजें होने पर कार्रवाई होती है? क्या चेकिंग से मना किया जा सकता है? यदि कोई ड्राइवर अपने फोन का पासवर्ड देने या उसे चेक कराने से मना करता है तो अधिकारियों के पास उसे उसी वक्त अमेरिका में एंट्री देने से मना करने का अधिकार है। अधिकारी उस फोन या लैपटॉप को अपने पास जब्त कर सकते हैं और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए रख सकते हैं। पीआर होल्डर्स या वर्क परमिट वाले ड्राइवरों का वीजा तुरंत रद्द किया जा सकता है और उन पर 5 साल से लेकर लाइफटाइम बैन लगाया जा सकता है। क्या यह चेकिंग सभी की होती है? अमेरिकी डेटा के अनुसार, बॉर्डर पार करने वाले कुल यात्रियों में से बहुत ही कम प्रतिशत लोगों के फोन चेक किए जाते हैं। अधिकारियों के पास एडवांस डेटा सिस्टम जैसे लाइसेंस प्लेट रीडर्स और रूट ट्रैकर होते हैं। वे संदेह के आधार पर या रेंडमली ट्रकों को साइड में रोकते हैं। इसलिए अगर 10 ट्रक निकल गए हैं, तो जरूरी नहीं कि 11वें को नहीं रोका जाएगा। कानूनी विशेषज्ञों ने बहस न करने की दी सलाह इमिग्रेशन वकीलों का कहना है कि बॉर्डर पर किसी भी विदेशी नागरिक के पास वकील बुलाने का अधिकार नहीं होता। अधिकारियों के सामने बहस करने या झूठ बोलने से मामला और बिगड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ड्राइवर्स को अपने फोन से संवेदनशील, गैर-जरूरी चैट्स, संदिग्ध ग्रुप्स या आपत्तिजनक मीडिया फाइल्स को हटाकर ही बॉर्डर पर जाना चाहिए और पुलिस कर्मियों से बहस से बचना चाहिए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कनाडा में कारोबारी से फिरौती के लिए दोस्त किडनैप किया कनाडा में 5 पंजाबी युवकों ने एक फेमस कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपी किडनैप किए युवक को बंधक बनाकर कारोबारी के घर के बाहर ले गए और उसे फोन कर बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगे। जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करूंगा:अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ नहीं, विपक्षी नेताओं पर नाराजगी जताई
    Next Article
    यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद:रनवे पर धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment