Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के व्यापारी से 2.70 हजार की छिनैती:गोरखपुर में दो बदमाश गिरफ्तार, वाशरूम जाने के लिए रिक्शे से उतरा था पीड़ित

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की कैंट पुलिस ने रविवार को मुंबई के एक व्यापारी से छिनैती के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 9 अप्रैल को व्यापारी बिजनेस के सिलसिले में सिवान से गोरखपुर पहुंचे। यहां अपना काम निपटाने के बाद ई-रिक्शे से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में वाशरूम जाने के लिए उतरे, तभी पीछे से दो बाइक सवार आएं और रिक्शे में रखा उनका बैग छीन कर भाग गए। बैग में 2 लाख 70 हजार रुपए और मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस ने उनके पास से 70 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। बाकी पैसों और मोबाइल के तलाश में जुटी है। पकड़ें गए आरोपी बेलघाट और संतकबीर नगर रहने वाले हैं। जानिए पूरा मामला… मुंबई के मोईवाड़ा स्वामी इलाके के रहने वाले व्यापारी कुमार पाल लोढ़ा 9 अप्रैल को सिवान से गोरखपुर पहुंचे थे। व्यापार से जुड़ा काम निपटाने के बाद वह शाम करीब सात बजे ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन लौट रहे थे। इस बीच सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन के पास वह वाशरूम जाने के लिए ई-रिक्शा से उतरे। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और रिक्शा में रखा उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 2.70 लाख रुपए और मोबाइल फोन रखा था। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे तेज रफ्तार में बाइक भगाते हुए फरार हो गए। उसके बाद वे तत्काल कैंट थाने पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज से की पहचान पुलिस ने सर्विलांस और आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। और छानबीन करते हुए रविवार को दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बेलघाट के नरगड़ा जंगा सिंह के रहने वाले लालजी निषाद और संतकबीरनगर जिले के धनघटा स्थित तुर्कवलिया नायक गांव के राजेंद्र प्रसाद के रूप हुई है। उनके पास से अभी 70 हजार रुपए और बाइक बरामद किया गया है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा पुलिस के मुताबिक, लालजी निषाद का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके विरुद्ध हत्या, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर बाकी रकम और मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी बरामदगी भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा लगाने पर हंगामा:महिलाएं पुलिस से उलझीं, चप्पल दिखाकर विरोध; SDM-CO गांव डारनी में मौजूद
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:निकाह में लेग पीस के लिए कुर्सियां चलीं, गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, सपा मुश्किल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment