Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील को 4 विकेट

    21 hours ago

    1

    0

    मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रन से हरा दिया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। नूर अहमद को 2 विकेट मिला। इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की पारी खेली, जो उनके IPL करियर की पांचवीं सेंचुरी रही। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड (22 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (21 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग- XI मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- दानिश मलेवर। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Elections में थलपति विजय को सपोर्ट कर रहीं तृषा कृष्णन? वोट डालने के बाद किया ऐसा पोस्ट, सोशल मीडिया पर मची हलचल
    Next Article
    'भारत महान देश है', विवादित पोस्ट के बाद ट्रंप की सफाई, विदेश मंत्रालय ने भी दी प्रतिक्रिया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment