Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार

    21 hours ago

    1

    0

    मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। मुंबई ने अपने होम ग्राउंड में टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन का टारगेट हासिल कर लिया। उसकी ओर से ट्रैविस हेड ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 52 बॉल पर 129 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने रन चेज को आसान बनाया। मैच का स्कोरबोर्ड हेड ने फिफ्टी लगाई क्लासन ने नाबाद 65 रन की पारी खेली आखिरी में हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 30 बॉल पर 7 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 65 रन बनाए। मुंबई से अल्लाह गजनफर ने अभिषेक शर्मा (45 रन) और ईशान किशन (जीरो) को लगातार बॉल पर आउट किया। लेकिन, वे हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। रायन रिकेल्टन ने शतक लगाया, पर टीम हारी मुंबई से ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 गेंद पर नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन के अलावा, विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए। सनराइजर्स से प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर आया हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीतकर 12 अंक के साथ पॉइंटस टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। जबकि मुंबई 9वें पायदान पर कायम है। दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दूल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा और दानिश मलेवर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICSEI बोर्ड के10वीं-12वीं का रिजल्ट आज:11 बजे जारी होगा परिणाम, results.cisce.org पर देखें स्कोर
    Next Article
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दे दी बड़ी अपडेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment