Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

    4 hours ago

    1

    0

    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों को मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से जुड़ी तीन तस्वीरें… गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं सुरक्षा के कारण एयरपोर्ट के सभी गेट बंद किए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। धिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। अग्नि सुरक्षा और तकनीकी सिस्टम की जांच को और सख्त किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग:पुडुचेरी में 90% मतदान; केरलम में 49 साल में दूसरी बार रिकॉर्ड वोट पड़े
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:BJD नेता सस्मित पात्रा ने राज्यसभा में पार्टी के संसदीय नेता के पद से इस्तीफा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment