Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पास आग:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

    4 hours ago

    1

    0

    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पास में गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों को मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग शाम करीब 6.10 बजे लगी। धुआं फैलने के बाद एहतियात के तौर पर सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए। थोड़ी देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के कारण एयरपोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए। इससे यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। रनवे के पास आग लगने के कारण टर्मिनल-1 की कुछ उड़ानें रोकी गईं और उड़ानें प्रभावित हुईं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुपमा को पीछे छोड़ इस सीरियल ने हासिल किया दूसरा स्थान, TRP Report Week 13 में इस कहानी का रहा जलवा
    Next Article
    Chiraiya: निगेटिव किरदार पर मिल रही नफरत पर सिद्धार्थ शॉ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग मुझे नीले ड्रम में डालना चाहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment