Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं...कहकर पति ने जान दी:कानपुर में पत्नी बोली- मैं बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था, 3 बार की VIDEO कॉल

    10 hours ago

    2

    0

    कानपुर में पत्नी मायके से नहीं लौटी तो फोन पर पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने पत्नी को 45 मिनट तक वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल न उठाने पर उसने वॉट्सऐप पर लिखा- मैं तेरे सामने फांसी लगाकर मरना चाहता हूं, वीडियो कॉल कर और अभी देख। इसके बाद पत्नी ने मैसेज किया- ठीक है, अगर तुम्हे मरना है तो मरो…मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। रविवार सुबह परिवार के लोग जागे तो राजा दिवाकर का शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की, मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एक माह से मायके में रह रही थी पत्नी सेन पश्चिम पारा के ग्राम खरगपुर निवासी 25 वर्षीय राजा दिवाकर ऑटो चालक हैं। उसके परिवार में पत्नी करिश्मा, मां माया, भाई सोनू है। पिता राम बाबू ने बताया- एक साल पहले बेटे की शादी हुई थी। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बेटे-बहू के बीच विवाद होता था। करीब एक माह पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बहू कानपुर देहात के गुलवापुर स्थित अपने मायके चली गई थी। कई बार बेटे ने बहू को फोन कर वापस आने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं लौटी। शनिवार को भी बेटे और बहू के बीच फोन पर विवाद हो गया। इस दौरान बेटा गाली-गलौज करने लगा। परिजन के समझाने पर उसने कॉल काट दी। इसके बाद शाम 5.29 से 6.14 बजे तक पत्नी को तीन बार वीडियो कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। गले में फंदा लपेटे हुए पत्नी को दो फोटो भेजी इसके बाद शनिवार शाम 6:18 बजे उसने पत्नी को मैसेज भेजा, जिसमें लिखा कि मैं तेरे सामने मरना चाहता हूं, अभी देख। इसके बाद रात में ही राजा ने गले में फंदा लपेटे हुए पत्नी को दो फोटो भी भेजी। इस पर रात 7:47 बजे पत्नी ने जवाब दिया कि ठीक है, अगर तुम्हे मरना है तो मरो, ताकि अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। पत्नी का जवाब सुनने के बाद राजा दिवाकर ने रात में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बेटे का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता देखा। थाना प्रभारी बोले- शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगे सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उसे वीडियो कॉल कर सुसाइड किया है। पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- जिसके तलाक पर ढोल-नगाड़े बजे, वो बोली-बहुत दुख झेला: मेरठ में रिटायर्ड जज पिता बोले- मेजर से डाइवोर्स अंत नहीं, नई शुरुआत 'मैंने मानसिक रूप से काफी संघर्ष झेला। एंग्जायटी-डिप्रेशन तक फेस किया, लेकिन आज मैं यहां हूं क्योंकि मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया। मेरे माता-पिता ने समाज नहीं, मेरी खुशी को चुना। हर लड़की को ऐसा सपोर्ट मिलना चाहिए। जब तक लड़की अपने पैरों पर खड़ी न हो जाए, उसकी शादी नहीं करनी चाहिए।' ये बातें मेरठ की प्रणिता शर्मा ने कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, सुरक्षाकर्मियों से की धक्कामुक्की, पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा
    Next Article
    लाखों देकर खरीदा मकान...बहू ने करा लिया बैनामा:सहारनपुर में सास - ससुर ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment