Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने ईंट से कूचकर 4 बच्चों को मार डाला:अम्बेडकरनगर में बालकनी से कूदकर भागी, खून से लथपथ बिस्तर पर मिले शव

    5 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में एक मां ने अपने 4 बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद बालकनी से कूदकर फरार हो गई। वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बिस्तर पर खून से लथपथ बच्चों का शव पड़ा था। महिला का पति डेढ़ साल से सऊदी में रहता है। तब से वह घर नहीं आया, जिसके चलते महिला तनाव में थी। घटना दोपहर 3 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। अंदर से दरवाजा बंदकर फरार हुई मां मीरानपुर मोहल्ले में नियाज (42) की पत्नी नाजिया खातून (37) अपने 4 बच्चों शफीक (14), सउद (10), उमर (8) और बेटी सादिया (7) के साथ एक दो मंजिला मकान में रहती थी। नियाज डेढ़ साल से सऊदी में रह रहा है। तब से वह एक बार भी घर नहीं आया। शनिवार की सुबह 8 बजे जब दूधवाला आया तो घर बंद था। उसने कई आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला। इसकी चर्चा उसने पड़ोसियों से भी की। दोपहर 3 बजे तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने 112 पर सूचना दी। पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बच्चों की मां गासिया फरार थी। नीचे वाले फ्लोर के कमरे में बेड पर सभी बच्चों के शव एक-दूसरे से सटे हुए पड़े थे। बालकनी कूदकर फरार हुई मां वारदात को अंजाम देने के बाद वह बालकनी से कूदकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी प्राची सिंह ने बताया पुलिस को दोपहर 3:00 बजे सूचना मिली की एक महिला चार बच्चों की हत्या कर फरार हो गई है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मैंने भी मौके का मुआयना किया। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लग रहा है कि जो महिला फरार है उसी ने वारदात तो अंजाम दिया है। अपराधी कैसे भागा, कहां से भागा यह सब जांच का विषय है। महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। प्रॉपर्टी डिस्प्यूट का मामला लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- दिखावे के लिए दोनों डिप्टी सीएम साथ:दोनों की REEL शेयर की; केशव का पलटवार- 2027 में करेंगे ‘सैफई’ प्रस्थान
    Next Article
    नोएडा में 70 साल के NRI की मौत:घर के बेड पर मिले मृत, फरवरी 2026 में दांतों का इलाज कराने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment