Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां कूष्मांडा देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु:घाटमपुर में भक्तों की भीड़, धूप में लगी लंबी कतारें

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर में मां कूष्मांडा की अष्टमी पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पहुंची। मां कूष्मांडा देवी मंदिर में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। धूप में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही और श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना में लीन रहे। घाटमपुर नगर में स्थित मां कूष्मांडा देवी शक्ति पीठ मंदिर लगभग एक हजार वर्ष पुराना है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होती है। भक्त यहां मां को मिठाई, नारियल और चुनरी चढ़ाते हैं। मंदिर परिसर में मुंडन, जनेऊ और अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। मंदिर में कई वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसबल मंदिर में तैनात है। मंदिर से जुड़ी आस्था मान्यता है कि लगभग एक हजार वर्ष पहले कुड़हा नामक ग्वाला इस जगह पर अपनी गाय चराया करता था। गाय एक स्थान पर खड़ी हो जाती थी और उसका दूध अपने आप जमीन पर गिरता था। जब उसी जगह खोदाई की गई, तो मां कूष्मांडा की पिंडी प्राप्त हुई। चरवाहे के नाम पर ही मां का नाम कूष्मांडा पड़ा। इस पिंडी से लगातार जल रिसता रहता है और गर्भगृह में स्थापित है। मंदिर का इतिहास इतिहासकारों के अनुसार मंदिर की नींव राजा घाटमपुर दर्शन ने सन 1380 में रखी थी, जिनके नाम पर नगर का नाम घाटमपुर पड़ा। नगर निवासी चंदीदीन भुर्जी ने सन 1890 में इस प्राचीन मंदिर का निर्माण कराया। मराठा शैली में बने मंदिर में स्थापित मूर्तियां संभवतः दसवीं शताब्दी की हैं। भदरस गांव के कवि उम्मेदराय खरे ने सन 1783 में फारसी में लिखी पांडुलिपि 'ऐश आफ्जा' में मां कूष्मांडा और भद्रकाली का वर्णन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी:घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में कुएं से मिला व्यक्ति का शव:दो दिन से लापता था मृतक, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment