Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां का इलाज करा रहे बेटे को आया आर्ट अटैक,मौत:झांसी के अस्पताल में भर्ती मां की तीमारदारी के लिए रुका था युवक

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में मां का इलाज कराने आए युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह अस्पताल स्टाफ ने उसे बेहोश हालत में देखा तो डॉक्टर को सूचना दी गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समथर थाना क्षेत्र के चिरगांव खुर्द निवासी राजपाल यादव (35) पुत्र करन सिंह अपनी मां मनु बाई का इलाज कराने झांसी आया था। 8 अप्रैल को गेहूं का बोरा गिरने से मनु बाई के दोनों पैर घुटनों के ऊपर से फ्रैक्चर हो गए थे। इसी के इलाज के लिए राजपाल उन्हें नवाबाद क्षेत्र में रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने स्थित रामसेवक कनकने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने मनु बाई को कमरा नंबर 107 में भर्ती किया था, जहां उनकी देखभाल के लिए राजपाल भी वहीं रुका हुआ था। मृतक के बड़े भाई छत्रपाल यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे राजपाल ने फोन कर मां की हालत ठीक होने की जानकारी दी थी। रविवार सुबह करीब छह बजे राजपाल की पत्नी कांति ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। दोबारा कॉल करने पर अस्पताल स्टाफ ने फोन उठाया और बताया कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद परिजनों ने झांसी में रह रहे चचेरे भाई चंद्रपाल को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने बताया कि राजपाल को साइलेंट हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी अस्पताल के बेड पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रात में आईपीएल मैच देखकर सोया था अस्पताल की नर्स नकुल नायक ने बताया कि रात में राजपाल पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहा था। उसने अस्पताल स्टाफ के साथ टीवी पर आईपीएल मैच देखा और इसके बाद बाहर टहलने भी गया था। सुबह जब स्टाफ उसकी मां को दवा देने पहुंचा तो पास वाले बेड पर राजपाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। फसल खराब होने से तनाव में था छत्रपाल यादव ने बताया कि राजपाल ने 15 बीघा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी, लेकिन हाल ही में हुई ओलावृष्टि से पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। इसी कारण वह काफी तनाव में रह रहा था। उसके दो बेटे अमित (12) और समर (9) हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। राजपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में युवती की संदिग्ध हालत में मौत:हत्या का आरोप, परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार का प्रयास किया, पुलिस ने रोका
    Next Article
    कैट ललितपुर की नई जिला कार्यकारिणी गठित:अविरल जैन महासचिव, पुष्पराज जैन कोषाध्यक्ष; संगठन विस्तार का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment