Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की गोद में 2 घंटे तड़पता रहा युवक, मौत:बोलीं- अस्पताल में कोई डॉक्टर देखने नहीं आया; मऊ में हादसे में घायल हुआ था

    1 day ago

    2

    0

    मऊ में सड़क हादसे में घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज न मिलने से मौत हो गई। आरोप है कि युवक करीब 2 घंटे तक मां की गोद में अस्पताल की फर्श पर तड़पता रहा, लेकिन कोई डॉक्टर उसे देखने तक नहीं आया। घटना शुक्रवार सुबह की है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह करीब 10:40 बजे सभी को इलाज के लिए सीएचसी बड़राव ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद युवक को न बेड मिला और न ही समय पर इलाज। वह 2 घंटे तक अस्पताल की फर्श पर पड़ा रहा। इस दौरान उसकी मां उसे गोद में लेकर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार युवक ने दम तोड़ दिया। लड़के की मां ने रोते हुए कहा, वह मेरा इकलौता बेटा था। ढाई घंटे तक मेरी गोद में तड़पता रहा। न इलाज मिला, न कोई डॉक्टर देखने आया। मेरा बेटा मर गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हुए। सीएचसी अधीक्षक ने कहा- पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से जानिए मामला… दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर जानकारी के अनुसार, कुड़हनी गांव निवासी सत्यम कुमार (30) अपने पिता मुन्ना (60) के साथ बाइक से जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे सराय सुदनी चट्टी के पास उनकी बाइक की करनपुर निवासी रौनक चौहान की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को करीब 10:40 बजे सीएचसी बड़राव पहुंचाया गया। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद रौनक को तत्काल इलाज नहीं मिला। वह फर्श पर दर्द से तड़पता रहा। उसकी मां का कहना है कि एंबुलेंस दोपहर 12:12 बजे पहुंची और तब तक उनका बेटा अस्पताल की फर्श पर दर्द से तड़पता रहा। जिला अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम मां के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर रौनक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते काफी देर हो चुकी थी। मऊ जिला अस्पताल के गेट पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार का यह भी कहना है कि सीएचसी अधीक्षक अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे और इमरजेंसी मरीजों को देखने में भी देरी हुई। इकलौता बेटा था रौनक रौनक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसने इसी साल 9वीं पास की थी। उसके पिता अमरजीत चौहान सूरत में वेल्डिंग और मैकेनिक का काम करते हैं। वे एक पैर से दिव्यांग हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह सूरत से घर के लिए रवाना हो गए। परिवार का कहना है कि यदि समय पर इलाज और एंबुलेंस मिल जाती तो रौनक की जान बच सकती थी। पिता-पुत्र की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर हादसे में घायल सत्यम कुमार और उनके पिता मुन्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मऊ सदर अस्पताल से उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, मुन्ना अपनी बेटी की शादी की तारीख तय करने के लिए आजमगढ़ जिले के जीयनपुर गए थे। वापस लौटते समय घर से करीब आधा किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। सीएचसी अधीक्षक बोले- पूरे मामले की जांच कराई जाएगी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने कहा- पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल रविन्द्रनाथ राय ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के लौंडा डांसर की बिहार में हत्या:3 युवक जबरन सुनसान जगह ले जाना चाहते थे, मना किया तो मारी गोली यूपी के देवरिया के एक 'लौंडा डांसर' की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद वह स्टेज के पीछे आराम कर रहा था। तभी तीन युवक वहां पहुंचे और उससे दोबारा डांस करने की जिद करने लगे। डांसर ने मना कर दिया तो वे उसे जबरन अपने साथ सुनसान जगह पर ले जाने का प्रयास करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली उसके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर साथी दौड़े पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर जाने लगे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में कृषि विभाग की कार्यशाला:प्राकृतिक-जैविक खेती अपनाने का आह्वान, किसानों को बीज किट व प्रशस्ति पत्र मिले
    Next Article
    36 ग्राम पंचायतों में मृदा जांच अभियान:खेतों से लिए गए मिट्टी के नमूने, कृषि विभाग ने विशेष अभियान चलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment