Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटे ने बेटी की गला दबाकर की थी हत्या:अमरोहा में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, बदनामी के डर से मार डाला

    6 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में प्रेम संबंधों के चलते हुई किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मृतका की मां और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त दो चुन्नियां भी बरामद की हैं। मां ने नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रची थी। इसके बाद मां-बेटे ने मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या की। वहीं बेटी के गले में चुन्नी लपेट कर आत्महत्या का रूप देने की प्रयास किया था। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… बीलना गांव निवासी नाजो खातून ने अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जैद पुत्र शहाबुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस आधार पर थाना नौगावां सादात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका की मां नाजो खातून और उसके भाई ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बदनामी के डर से की हत्या पूछताछ में नाजो खातून ने बताया कि 26 अप्रैल को उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक जैद बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। देर रात बेटी को आपत्तिजनक हालत में मिलने और समाज में बदनामी के डर से उसने बेटे के साथ मिलकर 27 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई और जैद के खिलाफ झूठा आरोप लगाया गया। एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग मृतक किशोरी का गांव के ही युवक जैद से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच अक्सर मिलना-जुलना भी होता था। दोनों के घरों के बीच महज 100 मीटर की दूरी थी—किशोरी का घर पहले और अगली गली में प्रेमी का घर। 26 अप्रैल को किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंची, जहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद गांव में मामला फैल गया और सामाजिक दबाव बढ़ने लगा। 5 दिन तक चली पंचायत गांव में पंचायत बुलाई गई, जो करीब 5 दिन तक चली। पंचायत में फैसला हुआ कि युवक जैद गांव छोड़ देगा। सहमति बनने के बाद जैद गांव से रिश्तेदारी में चला भी गया। हालांकि पंचायत के बाद भी गांव में चर्चा और बदनामी का डर खत्म नहीं हुआ। परिवार पर सामाजिक दबाव लगातार बना रहा। 27 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे मां नाजो खातून ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर किशोरी का गला चुन्नी से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या दिखाने की कोशिश हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। इसके बाद घरवालों ने शोर मचाया कि बेटी ने खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता की ओर से जैद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन जांच में पूरा सच सामने आ गया। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की जांच में सामने आया कि हत्या में मां और नाबालिग भाई ही शामिल थे। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चुन्नियां भी बरामद की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जैद ने 26 अप्रैल की रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। मृतका के पिता मुनाजिर की तहरीर पर एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जैद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया- मामले में प्रारंभिक तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन विवेचना में तथ्य सामने आए कि किशोरी की हत्या उसकी मां और नाबालिग भाई ने मिलकर की है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सड़क पर घोड़ी ने बच्चे को दिया जन्म:प्रसव पीड़ा के बाद सड़क पर तड़पती रही घोड़ी , तेज धूप में बग्घी से बंधी थी घोड़ी
    Next Article
    सुल्तानपुर में आंधी-तूफान का कहर, 7 की मौत:बहन का तिलक लेकर जाने से पहले भाई की मौत, खंभा सिर पर गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment