Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-भाई ने मिलकर बहन को मार डाला:अमरोहा में बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, गला दबा दिया

    6 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की की मौत के मामले का खुलाया किया। दरअसल, मां और भाई ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उन्होंने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को सुसाइड दिखाने के लिए लाश के गले में दुपट्‌टा लपेटा। पुलिस को बताया कि शव फंदे पर लटक रहा था, उन लोगों ने उतारा है। गले का निशान देखकर पुलिस को शक हुआ। घटना के 48 घंटे के अंदर मां और बेटे को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… बीलना गांव निवासी नाजो खातून ने अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जैद पुत्र शहाबुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद नौगावां सादात पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका की मां नाजो खातून और उसके भाई ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मां का कबूलनामा पढ़िए… पुलिस की पूछताछ में नाजो खातून ने बताया- 26 अप्रैल को मेरी नाबालिग बेटी को गांव का ही जैद बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। रात में बेटी नहीं दिखी तो मैं और बेटा उससे ढूढने निकले। देर रात उसे जैद के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। समाज में बदनामी के डर से मैंने और बेटे ने मिलकर 27 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे उसकी दुपट्‌टे से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और जैद के खिलाफ झूठा आरोप लगाया। एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग बेटी और जैद का करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर मिलना-जुलना भी होता था। जैद का घर महज 100 मीटर की दूरी पर है। जैद अक्सर घर आता था। 26 अप्रैल को बेटी अपने प्रेमी के घर पहुंची, जहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जो करीब 5 दिन तक चली। पंचायत में फैसला हुआ कि जैद गांव छोड़ देगा। सहमति बनने के बाद जैद गांव से रिश्तेदारी में चला भी गया। हालांकि पंचायत के बाद भी गांव में चर्चा और बदनामी का डर खत्म नहीं हुआ। 27 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे बेटे के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद दोनों ने मिलकर बेटी का गला चुन्नी से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया, जिससे लगे की बेटी ने आत्महत्या किया। इसके बाद घरवालों ने शोर मचाया कि बेटी ने खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता मुनाजिर की ओर से जैद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की जांच में सामने आया कि हत्या में मां और नाबालिग भाई ही शामिल थे। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चुन्नियां भी बरामद की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जैद ने 26 अप्रैल की रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने जैद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया- मामले में प्रारंभिक तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन विवेचना में तथ्य सामने आए कि किशोरी की हत्या उसकी मां और नाबालिग भाई ने मिलकर की है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वक्फ भूमि निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:बिना एलडीए अनुमति किसी भी निर्माण पर रोक लगाई
    Next Article
    ड्यूटी प्वाइंट छोड़ फ्रेश होने गया सिपाही, कट गई रपट:संभल TSI ने कहा- मैंने ठेका नहीं ले रखा, SP ने किया लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment