Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव मैरिज कर ससुराल पहुंची लड़की की पिटाई:गाजीपुर में बाल पकड़कर पटका, सिर पर लात-घूंसे मारे

    4 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में लव मैरिज के बाद सुसराल पहुंची लड़की के साथ ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की। उसके बाल खींचे, बीच सड़क पर गिराकर मारा। सिर पर कई लात मारें। गला दबाने की भी कोशिश की। लात और घूसों से जमकर पिटाई की। लड़की ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी की थी। ससुराल वालों ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वह लड़की को अपने यहां नहीं रखेंगे। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है पति, देवर और ननद ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। मामला बिरनो थाना क्षेत्र का है। पहले तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला... जयरामपुर गांव की रहने वाली प्रिया विश्वकर्मा ने अभिषेक कन्नौजिया के साथ घर से भागकर शादी की थी। प्रिया के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर रखी थी। शादी से कुछ दिन पहले ही वह अभिषेक के साथ भाग गई थी। आरोप है कि वह घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी भी साथ ले गई थी। शादी के बाद जब प्रिया अपने पति के साथ ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। प्रिया ने बताया कि उसकी सास, देवर और ननद समेत अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसे बाल पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। पति अभिषेक ने भी सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लड़की ने बिरनो थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- बंगाल जीत पर राजभर बोले-अखिलेश एसी-पीसी और ट्वीट वाले नेता:2027 में लंदन चले जाएंगे; केशव ने कहा- सियासत अंतिम सांस ले रही पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव ट्वीट, एसी और पीसी के नेता हैं। बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर भी मेरे मन में कोई संदेह नहीं था। जिस दिन अखिलेश ने ट्वीट कर ममता दीदी के जीत की मुनादी शुरू की, उसी दिन पक्का हो गया था कि वे हारने जा रही हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूबर शादाब जकाती का ज्वेलरी शोरूम सील:मेरठ में पार्किंग की जगह बनाया था; 9 दिन पहले ओपनिंग में अरेस्ट हुए थे
    Next Article
    अयोध्या में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत:लेखपाल की गैरहाजिरी पर उठे सवाल, नायब तहसीलदार ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment