Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU- प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिली सैलरी:वेतन न मिलने से नाराज होकर धरने पर बैठे, प्रशासनिक अफसरों से जमकर हुईं नोकझोंक

    2 hours ago

    1

    0

    21 दिनों से वेतन ना पाने वाले LU के सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मंगलवार को कैंपस में जमकर हंगामा किया। गुस्साएं कर्मियों ने प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करते हुए फाइनेंस अफसर हिमानी चौधरी और हिन्द सिक्योरिटी फोर्स के मालिक राम निवास चौधरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाएं। अचानक से हंगामे की जानकारी पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी और प्रोक्टोरियल बोर्ड के ओपी शुक्ला समेत कई अन्य भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों की नारेबाजी कम नहीं हुई। इस बीच जब कुछ कर्मचारी फाइनेंस ऑफिसर हिमानी चौधरी से मिलने उनके कमरे में गए तो उन्होंने उन सभी कर्मचारियों को अपराधी बताते हुए नौकरी से निकलवाने और जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। प्रदर्शन के दौरान सैलरी हुई क्रेडिट हंगामा और तमाशे के बीच ही रामनिवास चौधरी ने कर्मचारियों के खाते में 26 दिनों या (ड्यूटी के हिसाब से) वेतन डाल दिया, इसके बाद धरना समाप्त हो गया और कर्मचारियों ने आगाह किया है कि यदि उन लोगों का वेतन प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह के अंदर नहीं मिला, तो वे लोग आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार:कहा- हमारे साथ लुका-छिपी मत खेलो; नोएडा में मौलाना की दाढ़ी नोची गई थी
    Next Article
    गाजियाबाद में सुबह से रात तक 14 स्थानो पर आग:दिन भर दमकल की टीम आग बुझाने के लिए दौड़ती रही, मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment