Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेंसकार्ट में तिलक-हिजाब मामले में विवाद:धीरेंद्र शास्त्री बोले- तू लाहौर चला जा, महाराष्ट्र-एमपी और छत्तीसगढ़ में कंपनी का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर विवाद बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले 4 दिनों से हिंदू संगठनों से जुड़े लोग देश भर के लेंसकार्ट स्टोर में जाकर कर्मचारियों को तिलक लगा रहे और कलावा बांध रहे है। इस बीच बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कंपनी के प्रमोटर्स से कहा, ‘तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? तेरो कक्का का भारत है क्या? हां! हमारे तो बाप का भारत है।’ दरअसल, पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर कंपनी का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना करने की बात कही गई थी, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी। राज्यों से विरोध की तस्वीरें… 1. भोपाल में हिंदू संगठनों ने स्टोर के कर्मचारियों को तिलक लगाया भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा स्थित लेंसकार्ट स्टोर के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया। मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह हिंदुस्तान है, यहां तिलक, कलावा और बिंदी का सम्मान होना चाहिए। अगर कंपनी ने इन पर रोक लगाने की कोशिश की, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 2. रायपुर में स्टोर के कर्मचारियों से कहा- लोगों को बताइए आप हिंदू हैं रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में मंगलवार को एक धार्मिक संगठन के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से उनके नाम पूछे और उन्हें तिलक लगाकर काम करने को कहा। साथ ही, ग्राहकों को अपनी पहचान बताने की बात भी कही। इसके बाद एक महिला ने अपना चश्मा दिखाते हुए कहा कि वह इसी कंपनी का चश्मा इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब इसे तोड़कर फेंक रही हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 3. उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में BJP विधायक बोले- लेंसकार्ट का मालिक नकली हिंदू है गाजियाबाद की लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार शाम अपने समर्थकों के साथ लेंसकार्ट के शोरूम पहुंचे। वहां उन्होंने कंपनी के ड्रेस कोड का विरोध किया और कहा कि भारत में रहकर बिंदी और कलावा पहनने पर रोक लगाना गलत है। कंपनी के मालिक की जांच होनी चाहिए, इसके माता या पिता मुसलमान होंगे। 4. महाराष्ट्र: BJP नेता की लेंसकार्ट स्टोर में घुसकर हंगामा मुंबई के अंधेरी में 19 अप्रैल को लेंसकार्ट स्टोर में बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान (नाजिया सनातनी) ने लेंसकार्ट स्टोर में घुसकर पर हंगामा किया। उन्होंने स्टोर के मुस्लिम मैनेजर से ड्रेस पॉलिसी को लेकर बहस की, उस पर शरिया लागू करने का आरोप लगाया। उन्होने हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया। अब समझिए पूरा विवाद… एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लेंसकार्ट का ड्रेस कोड को लेकर जारी डाक्यूमेंट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। पीयूष बंसल बोले- वायरल डॉक्यूमेंट पुराना और गलत कंपनी के फाउंडर पीयूष गोयल ने विवाद बढ़ता देख 15 अप्रैल को X पर पोस्ट कर बताया कि वायरल डॉक्युमेंट पुराना है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की मौजूदा गाइडलाइन को नहीं दर्शाता। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। देश में हमारे हजारों टीम मेंबर्स हैं, जो हर दिन अपने विश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ पहनते हैं। वायरल डॉक्यूमेंट में क्या लिखा है? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस 'ग्रूमिंग गाइड' के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को स्टोर में बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, हाथ में पहने जाने वाले धार्मिक धागे (कलावा) या रिस्ट बैंड को भी हटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इसी डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अगर कोई कर्मचारी हिजाब या पगड़ी पहनता है, तो वह काले रंग का होना चाहिए। हिजाब की लंबाई ऐसी हो कि वह कंपनी का लोगो न छुपाए। हालांकि, बुर्का पहनकर स्टोर में काम करने की मनाही की गई है। लेंसकार्ट के भारत में 2500 से ज्यादा स्टोर्स, मार्केट वैल्यू ₹94 हजार करोड़ लेंसकार्ट की शुरुआत साल 2010 में पीयूष बंसल, अमित चौधरी और सुमित कपाही ने की थी। पीयूष बंसल इस कंपनी के मुख्य चेहरा हैं। वे टीवी शो 'शार्क टैंक इंडिया’ में निवेशक के रूप में नजर आते हैं। इन्होंने लेंसकार्ट को एक छोटे से स्टार्टअप से शुरुआत की थी। आज भारत की सबसे बड़ी आईवियर रिटेलर बन चुकी है। भारत में 2500 से ज्यादा स्टोर्स हैं। मार्केट वैल्यू ₹94 हजार करोड़ है। लेंसकार्ट के बिजनेस मॉडल के 3 मुख्य पॉइंट्स -------------- ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी:अब बिंदी-तिलक और कलावा पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई गाइडलाइन लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी 'इन-स्टोर स्टाइल गाइड' जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्तीसगढ़ में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहार:दिल्ली के स्कूलों में हर घंटे पानी पीने की घंटी; ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक बेहोश
    Next Article
    निशांत की यात्रा, 200 सीटों का टारगेट, बिहार में खुद डालेंगे डेरा... नीतीश के मन में आखिर क्या चल रहा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment