Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लॉरेंस ऑफ पंजाब' वेब सीरीज का विरोध:परिवार बोला- झूठा कंटेंट दिखा रहे, नैरेटिव सेट करने की कोशिश; अदालती कार्यवाही प्रभावित हो सकती

    9 hours ago

    2

    0

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर उनके परिवार ने विरोध जताया है। लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने इस सीरीज के कंटेंट, इसके निर्माण की प्रक्रिया और रिलीज होने के समय पर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का कहना है कि यह सीरीज न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि न्यायिक प्रणाली और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति का भी अपमान करती है। जब तक कोर्ट से फैसला नहीं आ जाता तब तक इस पर रोक होनी चाहिए, नहीं तो इससे अदालती कार्यवाही प्रभावित हो सकती है वेब सीरिज बनाने के लिए न तो परिवार से परमिशन ली गई है और न ही सरकार से। लॉरेंस के चाचा रमेश बिश्नोई का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बिश्नोई परिवार को क्यों है वेब सीरिज पर एतराज… राजा वड़िंग ने वेब सीरिज पर रोक लगाने की मांग की उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस सीरीज का विरोध किया है। वड़िंग का मानना है कि पंजाब पहले से ही नशा और गन-कल्चर जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में इस तरह का कंटेंट आग में घी डालने का काम करता है। पढ़ें वड़िंग ने विरोध में क्या कहा… इन संगठनों ने भी दर्ज कराई आपत्ति सिर्फ बिश्नोई परिवार और मुख्य विपक्षी दल ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस सीरीज के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। लुधियाना और अमृतसर स्थित कई स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' जैसे शीर्षक ही राज्य के युवाओं को गलत संदेश देते हैं। इससे पंजाब की पहचान केवल अपराध और गैंगवार से जुड़ने लगती है। शिरोमणि अकाली दल और अन्य क्षेत्रीय दलों के कुछ नेताओं ने भी इस मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि राज्य सरकार को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अगर इस वेब सीरिज में यह भी दिखाया जाए कि आप सरकार ने किस तरह उसका इंटरव्यू जेल में करवाया है तो मानेंगे कि इसमें तथ्य सही हैं। नहीं तो यह पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की गई है। ------------ यह भी पढ़ें- लॉरेंस इंटरव्यू मामले में बर्खास्त DSP की याचिका पर सुनवाई:एडवोकेट बोले-गलत तरीके से फंसाया; खरड़ सीआईए में हुआ था इंटरव्यू गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू के मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह की याचिका पर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत में दायर याचिका में गुरशेर के वकीलों ने कहा कि वह बेकसूर हैं, क्योंकि वहां पर सुरक्षा का जिम्मा विभिन्न अधिकारियों के पास था। लॉरेंस की कस्टडी एजीटीएफ के पास थी। ऐसे में उनकी इंटरव्यू में भूमिका कैसे हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा
    Next Article
    '152 में 110 सीटें जीत रहे हैं, भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है...', बंगाल की वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment