Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LPG ला रहे भारतीय जहाज ने होर्मुज पार किया:46 हजार टन गैस लदी; ईरान बोला- भारत से सदियों पुराना रिश्ता, दोस्ती और मजबूत करेंगे

    17 hours ago

    2

    0

    ईरान-इजराइल युद्ध के बीच LPG लेकर आ रहा भारतीय जहाज ग्रीन संवी होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया है। जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन गैस लदी है। यह होर्मुज पार करने वाला भारत का 7वां LPG टैंकर है। सरकार के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में इस समय 18 भारतीय जहाज और करीब 485 भारतीय नाविक मौजूद हैं। अब तक 964 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। इस बीच मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्तों को याद करते हुए दोस्ती और सहयोग बढ़ाने की बात कही है। ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, भारत और खासकर गुजरात हमारे साझा इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। सदियों पहले यहां के लोगों ने हमारे लोगों का स्वागत किया था। ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराए ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया है। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिरने वाला पहला फाइटर जेट F-35 नहीं बल्कि F-15E है। वहीं, ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने की घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रम्प ने कहा, "हम युद्ध में हैं।" उन्होंने यह बात अमेरिकी मीडिया NBC से एक फोन इंटरव्यू में कही। ईरान में अमेरिकी पायलट को पकड़ने पर ₹55 लाख का इनाम ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान (लगभग 55 लाख रुपए) के इनाम का ऐलान किया है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़कर सरकारी अधिकारी या सेना को सौंपे। ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का US सुसाइड ड्रोन मार गिराने का दावा, समंदर में दिखा तैरता
    Next Article
    लखनऊ में पूर्व लोकसभा स्पीकर बोलीं- मैंने भी छुआछूत झेला:एक नेता ने नाश्ते पर बुलाया, अंदर से महिला ने कहा- इन अछूतों को खिलाएंगे...

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment