Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई:CDO ने वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक में दी चेतावनी

    5 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, आर्द्रभूमि एवं जिला गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और आगामी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। CDO ने आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चयन पूरा करने का निर्देश दिया। रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'ट्री-गार्ड' लगाने और जियो-टैगिंग कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने नदियों के किनारे स्थित गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने और उन्हें प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदियों में सीधे गिरने वाले नालों के प्रबंधन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर भी बल दिया। जिले की आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण पर चर्चा करते हुए CDO ने इन्हें पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने वन विभाग और राजस्व विभाग को वेटलैंड्स पर अतिक्रमण रोकने तथा उनके सुंदरीकरण के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2023 में कराए गए वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग की स्थिति की जानकारी ली गई। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर विकास विभाग, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित) और अन्य विभागों को जल्द से जल्द जियो-ट्रैकिंग रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पिछले तीन वर्षों (2020-21, 2021-22 और 2022-23) में लगाए गए पौधों का वर्षवार विवरण दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। CDO ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर 'हरित मऊ' के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 20 हजार रिश्वत लेते JE और लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पावर हाउस से पकड़ा, बिजली चोरी बताकर FIR कराने की धमकी दी थी
    Next Article
    देवरिया में अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों को सौंपी:पारदर्शी चुनाव के लिए पहल, कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment