Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन:निजी स्कूलों में मनमानी फीस, किताबों पर कमीशनखोरी का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा ने निजी स्कूलों पर शिक्षा के नाम पर कमीशनखोरी और मनमानी फीस वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संगठन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने बताया कि कई निजी विद्यालय अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। इससे स्कूल प्रबंधकों को मोटा कमीशन मिलता है। छात्र सभा ने इस पर रोक लगाने और संबंधित स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, निजी विद्यालयों में भी सरकारी स्कूलों की तरह एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने की मांग की गई, ताकि अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि स्कूल ड्रेस बिना किसी विशेष दुकान या स्टीकर के निर्धारित हो, जिससे गरीब परिवार भी कम कीमत पर कहीं से भी ड्रेस तैयार करा सकें। संगठन ने ड्रेस और किताबों के नाम पर चल रहे कथित 'माफिया तंत्र' को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, प्रवेश शुल्क, मासिक फीस और परीक्षा शुल्क को मिलाकर अधिकतम 500 रुपये प्रति माह निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई। समाजवादी छात्र सभा ने चेतावनी दी कि यदि निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों का आर्थिक और मानसिक शोषण बंद नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान ज्योति सिंह लोधी, मेघनाथ खंगार, राजकुमारी गौतम, राममूर्ति तिवारी, अभिलाषा कुशवाहा, जितेंद्र सलूजा, प्रमोद यादव, अरशद मंसूरी, राममूर्ति तिवारी, रवि खटीक, दीपक सेन, अकीब मंसूरी, शहरोज खान, सुशील रैकवार, विजय प्रजापति, रुचि यादव, मौसम साहू, शुभी यादव, प्रियंका सेन, अभी जैन पंसारी, यागवेन्द्र फौजपुरा, नसीर खान, राजेश झा, प्रवीण ग्वाल, प्रिंस सेन, निशांत सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा भोसले के घोसले वाले वीडियो पर मेयर की सफाई:बोली- फेक वीडियो था, दूसरा वीडियो पोस्ट किया तो यूजर बोले- गलती मान लो
    Next Article
    कन्नौज DM ने IGRS निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी:DIOS और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी पत्र जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment