Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में सामूहिक विवाह, दूल्हे ने दुल्हन को दी हवा:गर्मी से जूझ रही दुल्हन को हाथ के पंखे से हवा करते दिखा दूल्हा

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर साहू समाज, लोधी समाज और पाल समाज द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए। साहू समाज द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भीषण गर्मी के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक दूल्हे ने गर्मी से परेशान अपनी दुल्हन को हाथ के पंखे से हवा दी। सोमवार को शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विवाह स्थल पर मौजूद प्रत्येक जोड़े के परिजन भी उन्हें हाथ के पंखों से हवा करते दिखे, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। साहू समाज का यह 43वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन लक्ष्मीपुरा स्थित श्री राम राजा मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 15 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे और नए जीवन की शुरुआत की। इस सम्मेलन में साहू समाज के अध्यक्ष संतोष साहू खजुरिया, उपाध्यक्ष अमन साहू, महामंत्री सुनील साहू, मंत्री बृजेश साहू, कोषाध्यक्ष रमेश साहू और ऑडिटर संतोष साहू सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रजनी साहू, पूर्व अध्यक्ष छक्की लाल साहू और पर्वत लाल साहू, तथा रामस्वरूप साहू एडवोकेट, योगाचार्य मुकेश साहू एडवोकेट, रूपेश साहू (कार्यालय मंत्री बीजेपी), राहुल साहू (पत्रकार), राजेश साहू (नेता), प्रकाश चंद साहू एडवोकेट जैसे अनेक गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमान साहू और कृष्ण गोपाल साहू ने किया, जबकि महामंत्री सुनील साहू ने आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शादियों के लिए DSO परमिशन से मिलेंगे सिलेंडर:कंपनी भेजेगी अतिरिक्त गैस, प्रतिदिन 12,500 सिलेंडरों की डिलीवरी
    Next Article
    बस्ती के गौरा तिराहे पर ट्रेलर-कार भिड़ंत:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment