Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में मिशन शक्ति की स्कूटी रैली:नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से 'मिशन शक्ति' अभियान के पांचवें चरण के तहत एक स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का नेतृत्व महिला थाना तालबेहट की थानाध्यक्षा सन्नो देवी ने किया। यह रैली पुलिस लाइन्स ललितपुर से शुरू होकर कलैक्ट्रेट चौराहा, तुवन चौराहा और वर्णी चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन्स पर समाप्त हुई। इसमें कुल 60 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने 24 स्कूटी और 26 अन्य वाहनों पर सवार होकर प्रतिभाग किया। जनपदीय पुलिस 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत गांवों, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में लगातार भ्रमण कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्हें वूमेन पावर लाइन-1090, 181 और यूपी-112 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इस जागरूकता रैली के शुभारम्भ में क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में देवर ने की भाभी की हत्या:लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, पति को बताने की धमकी दी तो गला दबाकर मार डाला
    Next Article
    सड़कों का जाल बिछाया, रोडवेज स्टेशन बनवाया:खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी बोले- 4 साल में 20 साल वाला काम कराया, बेटा बनकर सेवा करता रहूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment