Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू कलह के चलते उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलनधर में बुधवार दोपहर घरेलू कलह के चलते एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम जलनधर निवासी भान सिंह (58) पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से दुकान पर घरेलू सामान लेने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी पत्नी फूलरानी उन्हें तलाशने निकलीं। घर और दुकान के बीच स्थित एक पुराने मकान की खुली डालान में फूलरानी ने भान सिंह को चौखट पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही पत्नी फूलरानी ने चीख-पुकार मचाई, जिससे परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद मदनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि उनके पिता चार भाई-दो बहन में तीसरे नंबर के थे। भान सिंह पहले ट्रक चालक का काम करते थे, लेकिन पिछले एक-दो साल से घर पर ही रह रहे थे। राहुल सिंह के अनुसार, उनके माता-पिता और दोनों पुत्र अलग-अलग रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से छोटे पुत्रवधू के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। परिजनों का मानना है कि इसी घरेलू कलह से आहत होकर भान सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम रहीम ओवरब्रिज पर परशुराम चौक का लोकार्पण:विधायक आकाश सक्सेना ने किया उद्घाटन, दूसरे छोर पर भगवान राम की मूर्ति लगी है
    Next Article
    सुल्तानपुर में चक्रवाती तूफान से तबाही, दर्जनों घायल:6 अस्पताल में भर्ती; कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, बिजली गुल होने से कई इलाकों में लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment