Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉलीपॉप के लिए 7 साल के भाई को मार डाला:बस्ती में गला घोटने के बाद फंदे से लटकाकर बता दिया सुसाइड, 6 दिन खुद कबूला

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी के बस्ती में लॉलीपॉप के लिए 15 वर्षीय बड़ी बहन ने अपने 7 साल के मासूम भाई को गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसने छोटे भाई के शव को कमरे के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। और परिजनों को सुसाइड बताकर गुमराह कर दिया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को बताया और पोस्टमॉर्टम कराए, शव का अंतिम संस्कार कर डाला। मामले का खुलासा तब हुआ, जब हत्या के 6 दिन बाद बहन ने आत्मग्लानि में खुद ही हत्या की बात कबूल करते हुए अपने परिजनों को बता दी। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपिता को कस्टडी में ले लिया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला... जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में 11 अप्रैल को सुबह करीब 11:20 बजे 7 साल का बच्चा बेहोशी की हालत में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकतता मिला था। बच्चे की 15 वर्षीय बड़ी बहन की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। बच्चे को फंदे से उतारकर परिजन तुरंत पीएचसी बनकटी ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम करीब 3 बजे डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कराई। 6 दिन बाद हत्यारोपी ने खुद कबूला मृतक बच्चे के पिता ने बताया- हम लोग बेटे की मौत का कारण समझ नहीं पा रहे थे। 7 साल का बच्चा फांसी लगाकर आखिर कैसे सुसाइड कर सकता है। इसी बीच 17 अप्रैल को बड़ी बेटी ने खुद ही ही आकर रोते हुए हत्या की बात कबूल ली। आरोपी बहन ने परिवार को बताया- 11 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह छोटे भाई के साथ छत पर बने कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान लॉलीपॉप को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसी बीच गुस्से में उसने छोटे भाई का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। मरा हुआ जानकर आरोपी बहन ने उसे छत के कुंडे से दुपट्‌टे के सहारे लटका दिया और शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों के सामने सुसाइड की कहानी गढ़ दी। परिवार में सबसे छोटा था बच्चा परिजनों के मुताबिक- मृतक मासूम चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह कॉन्वेंट स्कूल गंगौरा में कक्षा 2 का छात्र था। उसके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं आरोपी नाबालिग, भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। वह कक्षा 8वीं में पढ़ती है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे:चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में आटो पलटने से एक की मौत, 9 घायल:10 सवारियां बैठी थीं, डिवाइडर से टकराने पर हुआ हादसा
    Next Article
    सोनभद्र में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश:नाबालिग को बेचने का मामला, एक अभियुक्त गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment