Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाल-काली मिट्टी की पिच पर भिड़ेंगे लखनऊ-गुजरात:ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मोहम्मद शमी के पोस्टर से सजा इकाना स्टेडियम

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आज IPL मैच खेला जाएगा। दोपहर 3:30 बजे से मैच शुरू होगा। मैच काली और लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाना है। यह पिच स्पिनर्स के साथ में तेज गेंदबाजों के लिए भी मददगार रहेगी। दिन में मैच होने के चलते पिच पर अच्छी उछाल रहेगी। यह बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगी। इस बीच इकाना स्टेडियम को LSG की तरफ से पूरी तरह से सजाया गया है। ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श सहित अन्य खिलाड़ियों की होर्डिंग भी लगाई गई है। फैंस बोले- लखनऊ इस बार जीते लखनऊ में फैंस की तरफ से टीम को सपोर्ट करते हुए कहा जा रहा है कि इस बार टीम फाइनल जीतेगी। इस बीच मैच देखने के लिए सबसे अधिक संख्या में लखनऊ के फैंस पहुंचेंगे। LSG मैनेजमेंट की तरफ से दर्शकों के लिए कैप और टीशर्ट भी बांटी गई है। इसके साथ ही LSG के सपोर्ट के लिए झंडे भी दर्शकों को दिए गए हैं। वहीं, गुजरात की टीम में सबसे अधिक फैंस शुभमन गिल को पसंद कर रहे हैं। 7 मैचों में 4 में जीती गुजरात तीन में लखनऊ लखनऊ और गुजरात के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पिछले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं। इकाना में दोनों टीमों का 3 बार सामना हुआ। 2 मैचों में लखनऊ और 1 में गुजरात को जीत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में कर्मचारी को जान से मारने की धमकी:युवक ने पुलिस से की शिकायत, केस दर्ज
    Next Article
    मुरादाबाद में महिला ने खाया जहर:इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती,पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment