Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का विरोध प्रदर्शन:छात्र बोले- भीषण गर्मी में AC खराब , पानी का TDS 500, छात्रों के साथ जनरल डायर जैसा बर्ताव

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में ABVP छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय का पानी 500 टीडीएस का है, जो पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा लगातार फीस वृद्धि की जा रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र बेहद परेशान है। वीसी कार्यालय की तरफ बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए गैलरी में ताला लगा दिया गया। छात्र जमीन पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। ताला लगाने से भड़के छात्र सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। फिर भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन को जारी रखा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर छात्रों का समझाने का प्रयास भी किया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहें। सबसे ज्यादा छात्र नाराज हुए वीसी ऑफिस की तरफ जाने वाले रास्ते में ताला लगाने से। नाराज छात्रों ने कहा कि क्या यहां जनरल डायर का राज चल रहा है जो छात्रों को विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने नहीं दिया जा रहा। है। छात्रों के लिए कहीं भी ऐसी की सुविधा अर्पण कुशवाहा ने कहा कि प्रवेश , परीक्षा , शुल्क और परिणाम इन चार बिंदुओं पर हमारा संगठन छात्रों की आवाज उठाता है। परीक्षा का शुल्क बढ़ा दिया गया है इसलिए हम लोग आंदोलन करने पर मजबूर हैं। विश्वविद्यालय का हॉस्टल कैंटीन लाइब्रेरी सब कुछ बदहाल है। भीषण गर्मी में छात्रों को कैंटीन हो या लाइब्रेरी कहीं भी ऐसी की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां का पानी बिल्कुल जहरीला हो चुका है जिसे पीकर छात्र बीमार हो रहे हैं। आज हम लोग किसी भी आश्वासन को सुनने वाले नहीं है अंतिम सांस तक यहां डटे रहेंगे और छात्रों की लड़ाई लड़ेंगे। ‘छात्रों के साथ जनरल डायर जैसा रवैया’ प्रदर्शन कर रहे उत्कर्ष सिंह ने कहा कि नए कुलपति जब से आए हैं विश्वविद्यालय को प्राइवेट मोड में ले आए हैं। ऐसा लगता है कि जनरल डायर की यूनिवर्सिटी है जो मन में आ रहा है वह कर रहे हैं। सुविधा कैसे दी जाएं इस पर कोई ध्यान नहीं है बच्चों से कैसे पैसा लिया जाए बस इसी पर पूरा फोकस है। यहां पढ़ने वाले छात्र बहुत पैसे वाले घर से नहीं आते हैं , आर्थिक रूप से कमजोर घरों से आते हैं अगर बहुत अमीर होते तो किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में जाते। मगर विश्वविद्यालय प्रशासन को इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं है 50% तक फीस में वृद्धि हो रही है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं और जब तक यह वापस नहीं हो जाएगा विरोध जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में टेम्प्रेचर 44°C:तेज गर्म हवा चल रही, लोग धूप से बचने के लिए गमछा और टोपी लगाकर निकले
    Next Article
    देवरिया में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment