Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में 12वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न:सिटी कॉलेज ने जीती ट्रॉफी, लोहिया विश्वविद्यालय रनर-अप रहा

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय, द्वितीय परिसर जानकीपुरम में आयोजित तीन दिवसीय 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इस आयोजन में छात्रों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में कुल 37 टीमों ने भाग लिया। शुरुआती दो दिनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। यहां सभी टीमों ने अपने तर्क और कानूनी ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर दो टीमों को फाइनल के लिए चुना गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों से गहन प्रश्न पूछे फाइनल राउंड अधिवक्ता पुष्पिला बिष्ट, पी. एस. मेहरा और शैलेन्द्र सिंह रजावत की उपस्थिति में आयोजित हुआ। निर्णायकों ने प्रतिभागियों से गहन प्रश्न पूछे और उनकी दलीलों का बारीकी से मूल्यांकन किया। मूट समस्या सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय पर आधारित थी, जिसमें तीन साल की प्रैक्टिस को अनिवार्य बताया गया था, लेकिन इसे पूर्वव्यापी रूप से लागू न करने की बात भी स्पष्ट की गई थी। अंशिका रानी को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता चुना गया प्रतियोगिता में सिटी कॉलेज, लखनऊ की टीम—ओम मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा और वीर प्रताप सिंह—ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की टीम रनर-अप रही, जिसमें अश्लेषा श्रीवास्तव, गरिमा और पलक शर्मा शामिल थीं।विशेष पुरस्कारों के तहत, सेंट्रल लॉ कॉलेज की वंशिका को सर्वश्रेष्ठ वक्ता, श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की अंशिका रानी को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता चुना गया। अंकुर विश्वकर्मा, नितिन राजपूत और वीनार्मा अग्रवाल की टीम को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का खिताब मिला। लखनऊ विश्वविद्यालय की शिवरंजनी पुंडीर, आश्री पांडेय और गरिमा सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रथम वर्ष टीम घोषित किया गया।फाइनल के बाद वेलिडिक्टरी समारोह आयोजित हुआ, जिसमें अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधि विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश कुमार वर्मा, डॉ. चन्द्र सेन प्रताप सिंह, डॉ. अर्चना सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के संयोजक उत्कर्ष शर्मा ने सभी
    Click here to Read more
    Prev Article
    चरथावल सीट पर कौन मजबूत, विधायक पंकज या कोई और:भाजपा से नरेंद्र कश्यप या मनोज कश्यप? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    मेरठ में शिव कथा में गूंजा आध्यात्मिक संदेश:डॉ. सर्वेश्वर बोले- पूर्ण सद्गुरु ही करवा सकते हैं परमात्मा से मिलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment