Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-दिल्ली रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:वाराणसी-दिल्ली रूट पर भी संचालन, हरदोई के यात्रियों को मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली और वाराणसी-दिल्ली रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04203/04204 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ स्पेशल का संचालन 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को होगा। ट्रेन 04203 लखनऊ से सुबह 08:05 बजे प्रस्थान करेगी और हरदोई के बालामऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ तथा गाजियाबाद होते हुए शाम 06:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 04204 नई दिल्ली से शाम 06:35 बजे चलकर लखनऊ पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दूसरी ओर, वाराणसी-दिल्ली रूट पर ट्रेन संख्या 04209/04210 का संचालन भी निर्धारित तिथियों में होगा। ट्रेन 04209 वाराणसी से 15 अप्रैल से 20 मई तक और फिर 27 मई से 15 जुलाई तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन 04210 दिल्ली से 16 अप्रैल से 21 मई तक और 28 मई से 16 जुलाई तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव हरदोई सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। हरदोई में ट्रेन 04209 सुबह 05:03 बजे और ट्रेन 04210 रात 01:52 बजे पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों की भीड़ कम होगी और उन्हें टिकट मिलने में आसानी होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की समय सारणी की जांच अवश्य कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 2 अप्रैल से शुरू होगा 3 दिवसीय उर्स:सूफी परंपरा की महफिलें, नातिया मुशायरा और लंगर का आयोजन
    Next Article
    वरुणा नदी में दोस्त ने छात्र को डुबोकर मार डाला:कंधे पर बैठाकर बीच धारा में ले गया, पत्थर बांधकर कपड़े फेंके; दरोगा से धक्का-मुक्की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment