Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से दिल्ली रूट की ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली:डबल-डेकर, वंदे भारत और शताब्दी में सीटें उपलब्ध, मुंबई रूट पर वेटिंग

    3 hours ago

    2

    0

    करीब छह महीने बाद दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। लगातार वेटिंग की समस्या से जूझ रहे यात्रियों के लिए अब कंफर्म टिकट मिलना आसान हो गया है। चेयरकार से लेकर एसी और स्लीपर कोच तक बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं, जिससे अप्रैल के दूसरे हफ्ते से सफर सुगम होने की उम्मीद है। डबलडेकर, वंदे भारत और शताब्दी में खाली सीटें दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता में बड़ा सुधार देखा गया है। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 14 और 16 अप्रैल को 1000 से ज्यादा सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में 14, 16 और 17 अप्रैल को सैकड़ों सीटें उपलब्ध हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में भी तीन दिनों तक 500 से अधिक सीटें खाली दर्ज की गई हैं। इसके अलावा आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी और स्लीपर कोच में अच्छी खासी सीटें उपलब्ध हैं। लखनऊ मेल और गोमती एक्सप्रेस में भी राहत लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लोकप्रिय ट्रेनों में भी स्थिति बेहतर हुई है। लखनऊ मेल में स्लीपर और थर्ड एसी में सीटें उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ तारीखों पर आरएसी बनी हुई है। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में भी सीमित संख्या में सही, लेकिन कंफर्म सीटें मिल रही हैं। मुंबई रूट पर अब भी वेटिंग की मार जहां दिल्ली रूट पर राहत मिली है, वहीं मुंबई जाने वाले यात्रियों की परेशानी बरकरार है। सीतापुर-एलटीटी एक्सप्रेस, उद्योगनगरी एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग चल रही है। अवध एक्सप्रेस में भी अप्रैल के मध्य तक वेटिंग खत्म होने के आसार नहीं हैं। अन्य रूटों पर भी दबाव, स्पेशल ट्रेनों की मांग दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एस. उप्पल के मुताबिक देहरादून, काठगोदाम, जम्मू, चंडीगढ़, कोलकाता और पंजाब रूट की ट्रेनों में अभी भी लंबी वेटिंग है। ऐसे में गर्मियों के सीजन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में महिला हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार:महिला की चाकू गोदकर की थी हत्या, पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली
    Next Article
    पति का कत्ल करने वाली पत्नी की कहानी:पुलिस से कहा- 2 साल तक बिना कपड़ों के भी मार खाई, सारा बदला लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment