Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हज यात्रा के लिए देनी होगी अतिरिक्त राशि:बकाया किश्त 31 मार्च तक जमा होगी, ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हज यात्रियों के लिए अहम निर्देश जारी हुए हैं। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 31 मार्च तक अंतिम किश्त जमा करनी होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी चयनित हज यात्रियों को अपनी बची हुई धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। हज यात्री जिस राज्य से उड़ान भरेंगे उसी के अनुसार उनका किराया तय किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी नए बताया- हज यात्री अब तक 2,77,300 रुपए जमा कर चुके हैं। अब उड़ान स्थल के आधार पर अलग-अलग शेष राशि जमा करनी होगी। यह भुगतान स्टेट बैंक/यूनियन बैंक के माध्यम से या हज कमेटी की वेबसाइट से पे-स्लिप डाउनलोड कर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। हज यात्रियों को अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी हज सचिव ने बताया- दिल्ली से जाने वाले यात्रियों को 69,300 रुपए, लखनऊ से 75,250 रुपए, मुंबई से 62,950 रुपए, अहमदाबाद से 55,900 रुपए और हैदराबाद से 66,050 रुपए की अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा कुर्बानी का विकल्प को चुनने वाले यात्रियों को 17,280 रुपए अलग से जमा करने होंगे। कैटरिंग शुल्क की जानकारी बाद में देंगे शिया हज यात्रियों के लिए जोहफा मीकात जाने के लिए 5,520 रुपए की धनराशि और जमा करनी होगी। हज समिति ने स्पष्ट किया है कि इस राशि में कैटरिंग व्यवस्था शामिल नहीं है। कैटरिंग शुल्क की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी और उसे अलग से जमा कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत:बलिया में एक की हालत गंभीर, मलबे में दबे लोगों को जेसीबी से निकाला
    Next Article
    मेंबर ऑफ इंफ्रा ने किया रेलवे पुल का निरीक्षण:कानपुर-शुक्लागंज गंगापुल पर अगले महीने से शुरू होगा ट्रैक का काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment