Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पहुंची फिल्म Ginny Wedss Sunny 2 की टीम:शहर के जायके और खाने की जमकर किया तारीफ , 24 अप्रैल को होगी रिलीज

    10 hours ago

    2

    0

    फिल्म Ginny Wedss Suny पार्ट 2 के प्रमोशन के टीम लखनऊ पहुंची। फिल्म के लीड एक्टर्स अविनाश तिवारी और मेधा शंकर, निर्देशक प्रशांत झा और निर्माता विनोद बच्चन ने फिल्म के संबंध में मीडिया से बातचीत किया। फिल्म को एंटरटेनमेंट का तड़का बताया। 24 अप्रैल को रिलीज को होगी फिल्म निर्देशक प्रशांत झा ने कहा कि फिल्म में फैमिली का माहौल , एंटरटेनर , रोमांस और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। 24 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघर में आ जाएगी। इस फिल्म में दर्शकों को वह देसी सिनेमा देखने को मिलेगा जिसके लिए भारतीय सिनेमा जाना जाता है। पूरी फिल्म में कोई भी ऐसा मोमेंट नहीं होगा जहां दर्शकों को थोड़ा भी बोर होना पड़े या उन्हें मजा न आए। हमने अपना 100% दे दिया है अब बाकी चीज दर्शकों के ऊपर छोड़ते हैं। लखनऊ वालों की मुस्कान पसंद ट्वेल्थ फेल फिल्म से चर्चा में आई एक्ट्रेस मेधा शंकर ने कहा कि Ginny Wedss Suny पार्ट 2 करियर की यादगार फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले मुस्कुराते बहुत हैं यहां के लोगों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत अच्छा है। इस शहर में एक पॉजिटिव एनर्जी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में मसाला , कॉमेडी , ड्रामा बहुत कुछ है देखने के लिए। पूरी तरह फैमिली एंटरटेनमेंट वाली फिल्म है जो हमें समय-समय पर चाहिए होता है जिसे हम अपने परिवार के साथ मिलकर देखें। हमें पूरी उम्मीद है कि जो भी दर्शक यह फिल्म देखने जाएंगे वह हंसते हुए सिनेमा घर से बाहर निकलेंगे। जो 12th फेल में हमें किरदार मिला था उससे यह बिल्कुल अलग है। कबाब और मलाई- मक्खन पसंद एक्टर अविनाश तिवारी ने कहा कि लखनऊ शहर का जायका बहुत पसंद है। यहां हमारे काफी दोस्त हैं इसलिए बहुत खुशी होती है। हमें यहां का मलाई मक्खन और कबाब बहुत पसंद है। इस फिल्म में हमारे साथ मेधा है जब हमने उनकी फिल्म 12 फेल देखा था तभी मेरे दिल में उनके साथ काम करने की ख्वाहिश जगी थी। फिल्म में शर्टलेस पर बात करते हुए कहा कि इससे पहले भी हमने अपनी फिल्मों में शर्टलेस हुए हैं । जैसी कहानी की डिमांड होती है उसे तरीके से हम लोग काम करते हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और लखनऊ में बहुत सी फिल्मों की शूटिंग होने लगी है यह सिनेमा में काम करने वालों के लिए और शहर के लोगों के लिए अच्छा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तोपखाना टचिंग ग्राउंड में कूड़े से उठ रहा धुआं:रामपुर में 20 दिनों से परेशानी, सांस के मरीजों की बढ़ी दिक्कतें
    Next Article
    6 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत:कानपुर में ओल्ड मीटर बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर रोक, तकनीकी जांच के लिये समिति का गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment