Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह:अमरनाथ मिश्रा ने दिलाई शपथ , बोले- व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार का सहयोग जरूरी

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ कृष्णानगर में नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल द्वारा शपथ ग्रहण और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस खास मौके पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि व्यापार केवल लेन-देन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज की आर्थिक रीढ़ है। व्यापारी वर्ग हमेशा से देश की प्रगति में सबसे अहम भूमिका निभाता आया है। ऐसे में प्रशासन का कर्तव्य है कि वो जम व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें । व्यापारियों को सुरक्षित महसूस करवाना सरकार की अहम जिम्मेदारी है। जब व्यापारी को सकारात्मक माहौल मिलता है तो व्यापार भी फलता फूलता है। व्यापारियों के लिए जरूरी है आपसी एकता और सहयोग बनाए रखें। व्यापार में पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में शामिल हुए राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए समय के साथ चलना जरूरी है। नई तकनीकों और व्यवस्थाओं को अपनाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएँ। सफल होने के लिए लिए वक्त के साथ चलना टेक्नॉलॉजी सीखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मौजूदा समय में युवा व्यापारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है, जो अपना हर काम टेक्नॉलॉजी के हिसाब से करें। लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी परिवार के साथ खड़ा है। किसी भी समस्या या चुनौती के समय हम सभी मिलकर उसका समाधान निकालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में शराब दुकान पर दो युवकों में मारपीट:ग्रामीणों ने दुकान हटाने की मांग की, बच्चों और महिलाओं पड़ता है गलत प्रभाव
    Next Article
    स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर के बीच आई बाइक:शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत, हादसे में दूसरा गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment