Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा:साले के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाई, सीने में दांत से काटा

    17 hours ago

    2

    0

    मोहनलालगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। साले पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। युवक की सास ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। रायभान खेड़ा गांव निवासी प्रेमा ने बताया उनकी बेटी दीपाली की शादी करीब 4 साल पहले छिबऊ खेड़ा मजरा मऊ निवासी महाबली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपाली ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि 4 अप्रैल को दीपाली ने फोन कर बताया कि उसके पति ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। गला दबाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे के साथ बेटी की ससुराल पहुंचीं। वहां पहुंचते ही महाबली ने उनके बेटे पर लाठी से हमला कर दिया। सीने में दांत से काट लिया, जिससे खून बहने लगा। इस दौरान महाबली का भाई देवसरन ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। पीड़ित महिला के अनुसार, महाबली उनके बेटे को पीटते हुए ट्रैक्टर की तरफ ले गया, जिससे वह गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। उसका पैर टूट गया। इसके बाद देवसरन ने भी ट्रैक्टर से उतरकर बेटे को लात-घूंसों से पीटा। जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में इंस्पेक्टर मोहनलालगंज का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया:गुजैनी में शराब के नशे में पत्नी से विवाद हुआ, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर 7.2 लीटर व्हिस्की के साथ अधेड़ गिरफ्तार:जीआरपी ने अवैध शराब बेचने वाले को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment